Lucknow News: आसमान से बरस रही आग, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी का आलम यह है कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा नज़र आ रहा है। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों के चलते लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 22 May 2024 9:26 AM GMT (Updated on: 22 May 2024 9:27 AM GMT)
lucknow news
X

लखनऊ में पड़ रही भीषण गर्मी, सड़कों पर सन्नाटा (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में पिछले एक हफ़्ते से पड़ रही तेज गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गए हैं। तेज धूप और उमस के चलते लोग घरों में ही दुबके नजर आ रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बाजारों में भी रौनक नजर नहीं आ रही है। मई माह में गर्मी इतना ज्यादा परेशान करेगी। यह किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। गर्मी का असर इंसान नहीं पशु-पक्षियों पर भी दिख रहा है। तेज गर्मी के चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा सलाह दी जा रही है कि यदि बहुत जरूरी हो। तभी घर से बाहर निकले। घर से बाहर निकलते समय सिर को गमछे या किसी सूती कपड़े से अच्छी तरह ढक लें। पीने का पानी साथ रखें।


अभी कुछ दिन गर्मी से राहत की संभावना नहीं

राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले सप्ताह के अंत तक लोगों को इस भीषण गर्मी से मुक्ति मिलेगी। हालाँकि मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार पूरे उत्तर प्रदेश में पिछले सालों के मुक़ाबले ज़्यादा बारिश होगी। लेकिन फ़िलहाल अभी बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं।


सड़कों पर पसरा सन्नाटा

राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी का आलम यह है कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा नज़र आ रहा है। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों के चलते लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय तक करीब-करीब सन्नाटा ही पसरा रहा।


नौतपा में तपेगी धरती

इस साल नौपता की शुरूआत 25 मई से हो रही है। नौतपा दो जून तक रहेगा। इस दौरान प्रचंड गर्मी पड़ती है। ज्योतिषी गणनाओं के मुताबिक रोहिणी नक्षत्र में सूर्यदेव के प्रवेश करने पर नौतपा काल की शुरुआत होती है। नौतपा के शुरू होने पर नौ दिनों तक धरती पर प्रचंड गर्मी पड़ती है। ऐसा माना जाता है कि यदि नौतपा काल में प्रचंड गर्मी पड़ती है तो मानसून के दौरान पर्याप्त मात्रा में वर्षा होती है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story