×

UP Congress: होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, कांग्रेसियों ने अबीर-गुलाल लगाकर मनाया रंगोत्सव

Holi Milan: समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां एक दल ने नृत्य प्रस्तुत किया। जिसने कार्यालय प्रांगण में मौजूद कांग्रेसियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में लोक गीत का गायन हुआ। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। इसके बाद रंगोत्सव मनाते हुए फूलों की होली खेली गई।

Abhishek Mishra
Published on: 1 April 2024 1:45 PM GMT
UP Congress: होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, कांग्रेसियों ने अबीर-गुलाल लगाकर मनाया रंगोत्सव
X

UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और लोकसभा चुनावों के लिए यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों का त्योहार मनाया।

अबीर-गुलाल लगाकर मनाया रंगोत्सव

शहर के मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली का त्योहार मानाया। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह में कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवादल के कार्यकर्ता समारोह में मौजूद रहे।


समारोह में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

होली मिलन समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां एक दल ने नृत्य प्रस्तुत किया। जिसने कार्यालय प्रांगण में मौजूद कांग्रेसियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में लोक गीत का गायन हुआ। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। इसके बाद रंगोत्सव मनाते हुए फूलों की होली खेली गई। यहां सभी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का गुझिया खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।


प्रदेश के पदाधिकरियों ने मनाई होली

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने होली मिलन समारोह में सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रंगोत्सव की शुभकामनाएं दी। सभी ने रंग और गुलाल संग होली मनाई। होली मिलन समारोह के मौके पर राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, यूपी सह प्रभारी सत्यनारायण पटेल और तौकीर आलम, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आर्यन मिश्रा समेत प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story