IAS Surya Pal Gangwar: लखनऊ के DM बने रहेंगे सूर्य पाल गंगवार, ट्रांसफर की अटकलें खारिज

IAS Surya Pal Gangwar: देर रात हुए तबादलों में लखनऊ के डीएम बदलने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। सूर्य पाल गंगवार ही लखनऊ के डीएम बने रहेंगे।

Network
Newstrack Network
Published on: 14 Sep 2024 3:25 AM GMT (Updated on: 14 Sep 2024 3:49 AM GMT)
IAS Surya Pal Gangwar
X

IAS Surya Pal Gangwar (Pic: Social Media)

IAS Surya Pal Gangwar: उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। 13 जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। इस तबादले में लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार के ट्रांसफर होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। तबादले की जारी की गई सूची में सूर्यपाल गंगवार का नाम नहीं है। वह लखनऊ के डीएम बने रहेंगे।

प्रतीक्षारत थे सूर्यपाल गंगवार

देर रात ट्रांसफर की खबरों के बीच लखनऊ के डीएम के तबादले की खबरें चल रही थीं। माना जा रहा था कि आईएएस सीपी सिंह लखनऊ के डीएम बनाए जाएंगे। सूची जारी होने के बाद भी लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को प्रतीक्षा में रखा गया था। बताया जा रहा है कि शासन उनके कार्य प्रणाली से संतुष्ट नहीं था। माना जा रहा था कि बीते दिनों राजधानी लखनऊ में बरसात से हुई बदहाली, मासूम बच्ची के नाले में बहने समेत कई ऐसी अन्य घटनाओं को लेकर योगी सरकार जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के कामकाज से खुश नहीं थी। हालांकि अब इन सारी अटकलों को खारिज कर दिया गया है। सूर्यपाल गंगवार का तबादला नहीं हुआ है। वह लखनऊ के डीएम के पद पर काम करते रहेंगे।

IAS रविंद्र मंडेर को इनाम

जौनपुर के डीएम के रूप में काम कर रहे रविंद्र मंडेर को सरकार ने इनाम दिया है। उन्हें अब प्रयाराज का डीएम बना दिया गया है। इससे पहले वह रामपुर के भी डीएम थे। इस दौरान आजम खान पर कार्रवाई करने के बाद चर्चा में आए थे। अब वह प्रयागराज में 2025 में होने वाले कुंभ की जिम्मेदारी उठाएंगे। माना जाता है कि रविंद्र मंडेर सीएम योगी के विश्वसनीय अफसर हैं। प्रयागराज के डीएम नवनीत चहल को आजमगढ़ भेज दिया गया है। इसके साथ ही 12 और जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं।


Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story