Lucknow News : लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीनीकृत टैगोर पुस्तकालय का उद्घाटन

Lucknow News : लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने शुक्रवार को नवीनीकृत टैगोर पुस्तकालय (केंद्रीय पुस्तकालय) का उद्घाटन किया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 11 Oct 2024 2:00 PM GMT
Lucknow News : लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीनीकृत टैगोर पुस्तकालय का उद्घाटन
X

Lucknow News : लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने शुक्रवार को नवीनीकृत टैगोर पुस्तकालय (केंद्रीय पुस्तकालय) का उद्घाटन किया है। यह पुस्तकालय एक नए स्वरूप में अपने पाठकों को सेवाएं देने के लिए तैयार है। आधुनिक कैटलॉग सिस्टम के साथ स्वचलित उपस्थिति एवं एक साथ 360 उपयोगकर्ताओं के लिए रीडिंग रूम की व्यवस्था की गई है।

कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि रीडिंग रूम में छात्रों के अध्ययन के लिए बैठने की अच्छी व्यवस्था के साथ ही उनके टेबल पर ही प्रकाश की व्यवस्था की गई है। पूर्व में दीवारों पर लगे ट्यूबलाइट के जरिए ही प्रकाश की सुविधा थी। पंखों और खिड़कियों से हाल को और बेहतर हवादार बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय की सेवाओं को सुगम बनाने की दृष्टि से नए इशू रिटर्न्स काउंटर का निर्माण किया गया है। पुस्तकालय के आर्ट गैलरी में रखी गयी दुर्लभ कलाकृति विभाग में रखे हुए प्राचीन काल की दुर्लभ एवं ऐतिहासिक कलाकृतियों को जन सामान्य के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।

आधुनिक तकनीक का होगा प्रयोग

उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में वर्तमान अत्याधुनिक तरीकों से दी जाने वाली सेवाओं, जैसे - साइबर लाइब्रेरी, ऑन लाइन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग, ई रिसोर्सेज , ऑटोमेटेड अटेंडेंस सिस्टम को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नई आधुनिक तकनीकी का प्रयोग किया जाएगा। टैगोर पुस्तकालय में गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की प्रतिमा की भी स्थापना की गई है, जो वास्तव में इस पुस्तकालय को अपनी पहचान देती है।

गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर की प्रतिमा का भी अनावरण

बता दें कि गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण भी कुलपति ने किया है। यह प्रतिमा 10 फीट 6 इंच ऊंची और लगभग 5 फीट चौड़ी है, जो स्टोन फाइबर से निर्मित की गई है। इसी के साथ टैगोर के जीवन से जुड़े विश्वस्तरीय साहित्य को एकत्रित कर एक अलग कार्नर तैयार किया जाएगा, जो उन पर शोध कर रहे शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story