Lucknow News: "भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति" समारोह का हुआ आयोजन, सीएम योगी ने किया संबोधित

Lucknow News: सीएम ने बताया कि इस अभियान से न केवल किसानों को आर्थिक तौर पर फायदा मिला है, बल्कि मिट्टी की सेहत को एक बड़ी सुरक्षा भी मिल रही है।

Ashutosh Tripathi
Published on: 19 July 2024 8:58 AM GMT
Lucknow News
X

भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति समारोह का आयोजन। (Pic: Newstrack)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज शुक्रवार को "भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति" का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस मौके पर दोनों ने आयोजन को संबोधित किया। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कृषि से जुड़ रहे युवाओं का जिक्र किया। बता दें कि ये अभियान तीन साल पहले शुरु किया गया था।


सीएम योगी ने किया संबोधित

समारोह की शुरुआत शिव राज सिंह चौहान को सम्मानित करने और सीएम योगी के भाषण से हुआ। समारोह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि तीन साल पहले इसे अभियान के तौर पर हमने शुरू किया था। आज बड़ी संख्या में युवा भी प्राकृतिक खेती से जुड़ रहे हैं। इसका लाभ ले रहे हैं। सीएम ने बताया कि इस अभियान से न केवल किसानों को आर्थिक तौर पर फायदा मिला है, बल्कि मिट्टी की सेहत को एक बड़ी सुरक्षा भी मिल रही है। रसायनों के कम प्रयोग से मिट्टी की सेहत में सुधार हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का शुरु किया हुआ यह अभियान आज देश के कोने-कोने तक गूंज रहा है। सीएम ने जानकारी दी कि यूपी में आज एख लाख एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती हो रही है। साथ ही लोगों में इसको लेकर जागरुकता भी बढ़ रही है।


प्रकृतिक खेती करने को किया जा रहा प्रेरित

इस अभियान के जरिए भारत सरकार उन किसानों का समर्थन करती है जो बिना किसी रसायन का प्रयोग किए खेती करते हैं। इस अभियान के जरिए प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकार उन सभी किसानों का समर्थन करती है जो प्राकृतिक कृषि पद्धतियों के लिए बाजार का विस्तार करते हैं। साल 2023-2024 तक एक विशिष्ट और स्वतंत्र योजना के रूप में प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन (NMNF) बनाकर, भारत सरकार ने पूरे देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु अहम पहल की है। इसका लक्ष्य गंगा बेल्ट और देश के अन्य वर्षा आधारित क्षेत्रों में 1 करोड़ किसानों तक पहुंचना है। आज इसी अभियान के तहत लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story