Lucknow News: पर्यटन मंत्री की पहल पर हेरोल्ड गुडविन ने मैनपुरी के भावंत गांव का किया भ्रमण

Lucknow News: डॉ. गुडविन ने कल जनपद मैनपुरी के भावंत गांव का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने मैनपुरी के ग्रामीण जीवन का रहन-सहन खानपान, बोली तथा भेष-भूषा एवं गौरवशाली संस्कृति को करीब से जानने का प्रयास किया।

Network
Newstrack Network
Published on: 4 Sep 2024 1:33 PM GMT
Lucknow News
X

 पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और डॉ. गुडविन (Pic: Newstrack)

Lucknow News: जिम्मेदार पर्यटन (रिस्पांसिबल टूरिज्म) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक स्रोतों को क्षति पहुचाये वगैर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईसीआरटी के संस्थापक डॉ. हेरोल्ड गुडविन इन दिनों प्रदेश के विभिन्न जनपदों का भ्रमण पर हैं। डॉ. गुडविन ने कल जनपद मैनपुरी के भावंत गांव का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने मैनपुरी के ग्रामीण जीवन का रहन-सहन खानपान, बोली तथा भेष-भूषा एवं गौरवशाली संस्कृति को करीब से जानने का प्रयास किया। प्रदेश में रिस्पांसिबल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पिछले दिनों डॉ. गुडविन की संस्था आईसीआरटी से समझौता किया गया था।

यह जानकारी आज प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आईसीआरटी के संस्थापक डॉ. गुडविन ने कल जनपद मैनपुरी के भावंत गांव का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने मैनपुरी के ग्रामीण जीवन का रहन-सहन खानपान, बोली तथा भेष-भूषा एवं गौरवशाली संस्कृति को करीब से जानने का प्रयास किया।हेरोल्ड गुडविन का पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। उनके सुझावों एवं मार्गदर्शन का लाभ दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बदलते परिवेश में पर्यटन सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। पर्यटकों की पसंद के अनुसार अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उ0प्र0 बेहतर कनेक्टिविटी एवं कानून व्यवस्था के मामले में देश में अग्रणी है। जिसके फलस्वरूप उ0प्र0 में धार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है।

जयवीर सिंह ने कहा कि भावंत गांव में भ्रमण के पश्चात गुडविन ने अपने अनुभवों को साझा किया और कहा कि भावंत गांव रिस्पांसिबल टूरिज्म के क्षेत्र में अलग पहचान बनायेगा। जिम्मेदार टूरिज्म पर्यटन के क्षेत्र में स्थानीय समुदाय, पर्यावरण आदि के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराता है। उन्होंने बताया कि हेरोल्ड गुडविन की टीम प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रही है। ग्रामीणों द्वारा डॉ. गुडविन के टीम का स्वागत किया जा रहा है। गुडविन ने भावंत गांव में होम-स्टे का निरीक्षण भी किया। गांव वालों ने उन्हें स्थानीय उत्पाद भेंट किये। इस भ्रमण के सकारात्मक परिणाम आसपास क्षेत्रों में भी देखने को मिलेंगे।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि डॉ. गुडविन मैनपुरी के जिस भांवत गांव में घूमे और जायजा लिया, वह पर्यटन विभाग द्वारा चयनित उन 229 गांवों में से एक है, जिन्हें विभाग की ओर से कृषि ग्राम्य पर्यटन के लिए क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। जयवीर सिंह के दिशानिर्देश पर डॉ. हेरोल्ड गुडविन ने लकड़ी पर तरकशी के द्वारा तैयार देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को भी देखा। विदेशी मेहमान ने पांडव कालीन प्राचीन जखदर महादेव मंदिर के दर्शन भी किए। मंदिर के संबंध में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान गुडविन ने मैनपुरी में रिस्पांसिबल टूरिज्म की संभावनाओं पर विमर्श किया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story