×

JEE Mains Result 2024: जेईई मेंस परीक्षा के परिणाम जारी, लखनऊ के 41 विद्यार्थियों को 99 परसेंटाइल

JEE Mains Result 2024: लखनऊ के 41 विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। वहीं 107 से अधिक छात्रों ने 98 परसेंटाइल, 196 से अधिक विद्यार्थियों ने 95 परसेंटाइल और 304 से अधिक छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक मिले हैं। लखनऊ के श्रेयस सिंह पालीवाल ने 99.96 और सानवी पुरवार ने 99.93 परसेंटाइल अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है।

Abhishek Mishra
Published on: 13 Feb 2024 6:24 PM GMT (Updated on: 13 Feb 2024 6:25 PM GMT)
JEE Mains exam results released, 41 students of Lucknow got 99 percentile
X

जेईई मेंस परीक्षा के परिणाम जारी, लखनऊ के 41 विद्यार्थियों को 99 परसेंटाइल: Photo- Social Media

JEE Mains Result 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेंस (जेईई) 2024 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जेईई मेंस के दोनों पेपरों के लिए कुल 12,31,874 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। जिनमें 11,70,036 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। लखनऊ के विद्यार्थियों ने भी इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। जेईई मेंस फरवरी 2024 के नतीजों में कई विद्यार्थियों ने फिजिक्स में 100 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। इस परीक्षा में श्रेयस सिंह पालीवाल ने 99.96 और सानवी पुरवार ने 99.93 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं।

श्रेयस सिंह पालीवाल और सानवी पुरवार: Photo- Newstrack

41 विद्यार्थियों को 99 परसेंटाइल

लखनऊ के 41 विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। वहीं 107 से अधिक छात्रों ने 98 परसेंटाइल, 196 से अधिक विद्यार्थियों ने 95 परसेंटाइल और 304 से अधिक छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक मिले हैं। लखनऊ के श्रेयस सिंह पालीवाल ने 99.96 और सानवी पुरवार ने 99.93 परसेंटाइल अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। शहर के कुछ अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जिनमें युग शर्मा को 99.92, रिषित राय को 99.85, अनिकेत दीक्षित को 99.83, आर्यन कुमार ठाकुर को 99.79 अंक मिले हैं

एकाग्रता से हासिल किया लक्ष्य

जेईई परीक्षा में 99.96 परसेंटाइल अंक हासिल करने वाले श्रेयस सिंह पालीवाल ने बताया कि इस समय 12 वीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं। स्कूल में टीचर की बात ध्यान से सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि टीचर नोट्स के लिए जो कंटेट दे रहे थे। उससे काफी मदद मिली है। बोर्ड के साथ ही जेईई की तैयारी करना आसान नहीं रहा। लेकिन एकाग्रता से यह लक्ष्य हासिल कर सका।

रिषित और युग: Photo- Newstrack

इंजीनियर बनना चाहती हैं सानवी

सानवी पुरवार ने इस परीक्षा में 99.93 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। सानवी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के बाद जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी में लगना है। अभी बोर्ड की परीक्षा दे रहा हूं। पिता और माता पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भविष्य में इंजीनियर बनना है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story