×

Lucknow News: बटलर पैलेस में जज के बेटे ने किया सुसाइड, JEE मेंस में असफल होने पर दी जान

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के बटलर पैलेस में एडीजे 5 विवेकानंद त्रिपाठी के बेटे की ने सुसाइड कर लिया है।

Jugul Kishor
Published on: 25 April 2024 8:10 AM GMT (Updated on: 25 April 2024 9:46 AM GMT)
Lucknow News
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बटलर इलाके से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आयी है। बटलर पैलेस में एडीजे-5 जज विवेकानंद त्रिपाठी के 18 वर्षीय बेटे ने पर्दा फाड़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को मूल निवास अयोध्या लेकर चले गए हैं।

JEE मेन्स 2024 में असफल होने पर लगाई फांसी

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, जज के बेटे अजितेश त्रिपाठी का शव फंदे पर लटका मिला था। उन्होने कहा कि जांच में पता चला है कि JEE मेन्स 2024 में असफल होने पर होने पर उसने सुसाइड किया है। जज विवेकानंद त्रिपाठी बटलर पैलेस स्थित आवास पर परिवार सहित रहते हैं।

पर्दा फाड़कर लगायी फांसी

जज विवेकानंद त्रिपाठी के घर में काम करने वाली नौकरानी ने बताया कि बुधवार रात को जेईई मेन्‍स का रिजल्‍ट आया था। अजितेश परीक्षा में फेल हो गए थे। अजितेश रिजल्ट न देख पाएं इसलिए मां ने मोबाइल छिपा दिया था। हालांकि अजितेश को किसी तरह पता चल गया कि वह JEE मेन्स 2024 में असफल हो गए हैं। इसके बाद देर रात उन्होने घर में लगा पर्दा फाड़कर फांसी लगा ली।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 24 अप्रैल की देर रात 11 बजकर 30 मिनट पर JEE Mains 2024 का रिजल्ट जारी किया था। रात करीब 2 बजे तक जब अजितेश रूम के बाहर नहीं आए तो दरवाजे खटखटाया गया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कुंडी तोड़कर परिवार के लोग अंदर गए। देखा तो अजितेश का शव पंखे से लटका था। सुसाइड की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराना चाहा, लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया।

एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह ने परिजन शव लेकर अयोध्या रवाना हो गए हैं। परिजनों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story