×

Lucknow News: Dial 112 की महिलाकर्मियों से मिलने पहुंचीं जूही सिंह, बोलीं-संविदाकर्मियों की मांगे जायज

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में इमरजेंसी डायल 112 में संविदा पर कार्यरत महिला कर्मचारियों का सैलरी बढ़ोतरी समेत कई अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 8 Nov 2023 6:25 AM GMT (Updated on: 8 Nov 2023 6:25 AM GMT)
X

प्रदर्शन कर रही डायल 112 की महिलाओं से मिलने पहुंची सपा नेता जूही सिंह (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में इमरजेंसी डायल 112 में संविदा पर कार्यरत महिला कर्मचारियों का सैलरी बढ़ोतरी समेत कई अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्षन आज तीसरे दिन भी जारी है। ईको गार्डन में प्रदर्शन कर रही महिला कर्मचारियों ने नियुक्ति पत्र देने की भी मांग की है।

महिला कर्मचारियों का आरोप है कि अब नई कंपनी को इसका ठेका दिया जा रहा है। प्रदर्शन कर रही डायल 112 की महिला कर्मचारियों से मिलने के लिए बुधवार को समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ईको गार्डन पहुंचा और उनका हालचाल लिया। जूही सिंह का कहना है कि 112 की महिलाओं की मांगे जायज हैं। सरकार को इनकी मांगों को मानना चाहिए और दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि यूपी डायल 112 में करीब 300 आउटसोर्स महिला कर्मचारी तैनात हैं। संविदा पर तैनात महिला कर्मियों का कहना है कि वह लगभग सात साल से डायल 112 में कम्युनिकेशन ऑफिसर (कॉल टेकर) के पद पर कार्यरत हैं। उनका चयन टेक महिंद्रा कंपनी द्वारा किया गया था।

पिछले हफ्ते टेक महिंद्रा कंपनी की जगह वी विन कंपनी को टेंडर दे दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं दिन में 9 घंटे काम करती हैं। लेकिन वेतन के रूप में केवल 12,000 रुपये मिलते हैं। कई सालों से वेतन में भी बढ़ोत्तरी नहीं की गयी हे। उन्होंने आरोप लगाया है कि नई कंपनी महिलाओं को बाहर करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने न तो वेतन दिया और न ही नियुक्ति पत्र। वहीं अब कंपनी ने नई भर्तियां भी शुरू कर दी हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story