×

Lucknow News: काकोरी में सिलेंडर ब्लास्ट से परिवार में छाया मातम, 5 लोग जिंदा जले, CM योगी ने लिया मामले को संज्ञान

Lucknow Blast: आज रात करीब 10:30 बजे हाता हजरत साहब कस्बा काकोरी में रहने वाले मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से दो सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। इसमें कुल परिवार के 9 लोग घायल हुए।

Snigdha Singh
Published on: 5 March 2024 7:30 PM GMT (Updated on: 6 March 2024 5:11 AM GMT)
Lucknow News: काकोरी में सिलेंडर ब्लास्ट से परिवार में छाया मातम, 5 लोग जिंदा जले, CM योगी ने लिया मामले को संज्ञान
X

Lucknow Cylinder Blast: प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना भयावय था कि पांच की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल चार अन्य का ट्रामा में इलाज चल रहा है। इन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में आग लग गई। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस घटना में जरदोजी का काम करने वाले मुशीर का परिवार हादसे का शिकार हो गया। देखते ही देखते पांच मौत के गाल में समा गए और कुछ की हालत गंभीर है। वहीं, इस घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लेते हुए हादसे का शिकार हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

CM योगी का निर्देश में घायलों को मिले अच्छा इलाज

घटना में हाताहत हुए परिवार के प्रति सीएम योगी ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। साथ ही, घायलों के समुचित उपचार दिए जाने का निर्देश भी दिया है।

ब्लास्ट से दहला हाता हजरत साहब कस्बा

प्रभारी निरीक्षक थाना काकोरी ने कहा कि आज रात करीब 10:30 बजे हाता हजरत साहब कस्बा काकोरी में रहने वाले मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से दो सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। इसमें कुल परिवार के 9 लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां पर 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों में पांच लोगों में मुशीर अली और उनकी पत्नी हुस्ना बानो, भांजी हुमा, हिबा और भतीजी राईया शामिल है, जबकि मुशीर की दो बेटियां, एक भांजी और लड़का अजमत घायल हैं।


घर में दिखीं आग की लपटें

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि कमरे की दीवार तक उड़ गईं। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का बताया जा रहा है। इस वजह से घर में रखे दो सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की कुल तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, मामले में जांच पड़ताल की जा रही है,ताकि आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा सके और चीजें स्पष्ट हो सकें।


घायलों की हालत अभी भी गंभीर

काकोरी सिलेंडर ब्लास्ट पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने कहा कि काकोरी कस्बे में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसमें कुल कुल 9 लोग घायल हो गए थे, जिनमें 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 1 महिला, 1 पुरुष और तीन बच्चियां शामिल हैं। यह लोग एक ही परिवार के थे, जबकि 4 अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। उनका इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

मृतकों के नाम

01 मुशीर पुत्र पुत्तू उम्र करीब 50 वर्ष निवासी हाता हजरत साहब कस्बा काकोरी थाना काकोरी

02 हुस्न बानो पत्नी मुशीर उम्र करीब 45 वर्ष निवासी उपरोक्त

03 रइया पुत्री बबलू उम्र करीब 07 वर्ष निवासी उपरोक्त

04 उमा पुत्री अजमद उम्र करीब 04 वर्ष निवासी उपरोक्त

05 हिना पुत्री अजमद उम्र करीब 02 वर्ष निवासी उपरोक्त

घायलों के नाम

01- ईशा पुत्री मुशीर उम्र करीब 17 वर्ष

02- लकब पुत्री मुशीर उम्र करीब 21 वर्ष

03- मुशीर के बहनोई अजमद उम्र करीब 34 वर्ष

04- अनम पुत्री बबलू(मुशीर के भाई) उम्र करीब 18 वर्ष



Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During her career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story