Karwa Chauth 2024: लखनऊ में इस समय निकलेगा चांद, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन शुभ तिथि पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन बनाए रखने के लिए करवा माता की पूजा-अर्चना करती हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 20 Oct 2024 6:38 AM GMT (Updated on: 20 Oct 2024 6:48 AM GMT)
karwa chauth lucknow
X

करवा चौथ पर लखनऊ में इस समय निकलेगा चांद (न्यूजट्रैक)

Karwa Chauth 2024: सुहागिन महिलाओं पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य के करवा चौथ का व्रत और पूजन करती हैं। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। करवा चौथ के दिन शुभ तिथि पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन बनाए रखने के लिए करवा माता की पूजा-अर्चना करती हैं। करवा चौथ को करक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है।

इस साल करवा चौथ का पर्व 20 अक्टूबर (रविवार) का मनाया जा रहा है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अक्तूबर प्रारंभ हो रही है। यह तिथि 21 अक्तूबर को प्रातःकाल 4ः16 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि में करवा चौथ का व्रत और पूजन 20 अक्तूबर को किया जाएगा। इस बार करवा चौथ रविवार सायं पांच बजकर 33 मिनट से लेकर छह बजकर 49 मिनट तक पूजन का शुभ मुहूर्त है। राजधानी लखनऊ (Karwa Chauth 2024 Chand Timing) में करवा चौथ के दिन चंद्रोदय सायं सात बजकर 54 मिनट पर होगा।

करवा चौथ पर बन रहे शुभ संयोग

इस बार करवा चौथ पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस बार करवाचौथ पर गजकेसरी, बुधादित्य व शश योग बन रहे हैं। उच्च का चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में करवा चौथ पर बेहद शुभ संयोग बना रहा है जोकि सुहागिन महिलाओं के लिए फलदायी होगा। करवाचौथ के दिन चंद्रदेव को अर्घ्य देने तक निर्जला व्रत का पालन किया जाता है। प्रातः काल से ही स्त्रियां निर्जल व्रत करती हैं।

विवाहित महिलाएं करवा चौथ पर पूजा के समय नये कपड़े और 16 श्रृंगार करती हैं। शिव, गौरी और गणेश की पूजा और करवा चौथ की कथा सुनी जाती है। इसके बाद चंद्रोदय के बाद चंद्रमा के दर्शन व अर्घ्य देकर ही व्रत का पारण होता है। पूजन के बाद महिलाएं जल और भोजन ग्रहण करती हैं। भोजन ग्रहण करने से पहले सुहागिन महिलाओं को अपनी सास का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story