Keshav Maurya Statement: केशव मौर्य का बड़ा बयान, बोले-संगठन सरकार से बड़ा है...संगठन से बड़ा कोई नहीं होता है!

Keshav Maurya Statement: लोकसभा चुनाव में नतीजों पर मंथन के लिए रविवार को लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ऐसा बयान दिया जिसकी काफी चर्चा है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 14 July 2024 4:38 PM GMT (Updated on: 14 July 2024 4:53 PM GMT)
Big statement of Keshav Maurya, said-organization is bigger than the government
X

केशव मौर्य का बड़ा बयान, बोले-संगठन सरकार से बड़ा है: Photo- Social Media

Keshav Maurya Statement: 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के यूपी में निराशाजनक प्रदर्शन पर पार्टी नेताओं के बयान अब सामने आने लगे हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश भाजपा कार्य समिति की बैठक रविवार को प्रदेश की राजधानी में हुई। लोकसभा चुनाव के बाद लखनऊ में भाजपा की सबसे बड़ी इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केशव प्रसाद मौर्य, भूपेंद्र चौधरी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए। इस बैठक में यूपी के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने ऐसा बयान दिया है, जिसकी काफी चर्चा है।

केशव प्रसाद ने कही ये बात

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्य समिति की बैठक में कहा कि 4 जून से अब आगे निकलने का वक्त आ गया है। 4 को जनता का जो फैसला आया उसे शिरोधार्य कर और भूलकर आगे बढ़ने का समय है, जो हुआ है उसे संगठन देखेगा लेकिन 2027 में हमें इतना जोर लगाना है कि सीट हमें 300 पार ले जाना है। कार्यकर्ताओं से मुखातिब उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि जो दर्द आपका है, वही दर्द हमारा है। सरकार के उपर हमारे लिए संगठन और कार्यकर्ता है।



कार्यकर्ता निराशा से बाहर निकले, किसी बड़े पेड़ की टहनी से जब कुल्हाड़ी बनती है, तभी वह पेड़ काटा जा सकता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। पार्टी 2019 के मुकाबले 62 सीटों से घटकर केवल 33 सीटों पर आ गई है। इन्हीं नतीजों पर मंथन के लिए लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हो रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story