×

Dr. Dinesh Sharma: राज्य सभा का नामांकन भरने वाले डॉ. दिनेश शर्मा की कितनी है संपत्ति? एफिडेविट में हुआ खुलासा

Dr. Dinesh Sharma Property : डॉ. दिनेश शर्मा ने राज्य सभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। एफिडेविट में उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया है।

Aman Kumar Singh
Published on: 5 Sep 2023 3:17 PM GMT
Dr. Dinesh Sharma: राज्य सभा का नामांकन भरने वाले डॉ. दिनेश शर्मा की कितनी है संपत्ति? एफिडेविट में हुआ खुलासा
X
Dr. Dinesh Sharma (Social media)

Dr. Dinesh Sharma Property : उत्तर प्रदेश में एक सीट के लिए हो रहे राज्यसभा उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) ने मंगलवार (05 सितंबर) को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दिए शपथ-पत्र (Affidavit) में प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि, उनके पास कितनी चल-अचल संपत्तियां हैं? दिनेश शर्मा की पत्नी के नाम भी अच्छी संपत्ति है, जिसका ब्यौरा उनके एफिडेविट में दिया गया।

बाता दें, डॉ. दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

इनकम टैक्स भरने में पत्नी आगे

यूपी के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता ने एफेडेविट में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि, वर्ष 2022-23 में उन्होंने 10 लाख 17 आयकर भरा है। हालांकि, इसी वित्त वर्ष में इनकम टैक्स भरने में उनकी पत्नी जय लक्ष्मी शर्मा उनसे आगे हैं, जिनकी तरफ से 13 लाख 19 हजार से भी अधिक राशि कर के रूप में जमा किया गया।

1987 मॉडल की कार, 83 मॉडल का स्कूटर

दिनेश शर्मा ने वाहन में 1987 मॉडल का एक मारुति 800 कार दिखाया है जिसकी कीमत 30 हजार रुपए और एक एलएमएल वेस्पा स्कूटर 1983 मॉडल का है जिसकी कीमत 5000 रुपए बताई गई है। इसी प्रकार 20 ग्राम सोना जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए और 10 ग्राम की कीमत 60 हजार रुपए है। इसी प्रकार, एक रिवाल्वर 1 लाख रुपए मूल्य, एक गन मूल्य 15 हजार रुपए की, तीन सैमसंग मोबाइल एक 20 हजार रुपए, दूसरा 15 हजार रुपए, जबकि तीसरा 15 हजार रुपए मूल्य का दर्शाया गया है। इस प्रकार कुल सकल मूल्य 61 लाख 49 हजार 300 रुपए है। इसी तरह, उनकी पत्नी की सकल कुल मूल्य 61 लाख 82 हजार के करीब है।

हाथ में नकद महज 45 हजार रुपए

डॉ दिनेश शर्मा के हाथ में नकदी महज 45 हजार रुपए है, जबकि बैंकों की अलग-अलग वित्तीय योजनाओं और पॉलिसी में करीब 58,44,299 रुपए हैं। वहीं, उनकी पत्नी के हाथ में नकद 25 हजार रुपए और अन्य वित्तीय योजनाओं में 22 लाख रुपए के करीब निवेश है।

लखनऊ में कई भूखंड दिनेश शर्मा के नाम

इसी प्रकार, दिनेश शर्मा के नाम राजधानी लखनऊ के दुगांवा में 1531 वर्ग फ़ीट का एक भूखंड है, जिसकी बाजार कीमत 61 लाख रुपए बताई गयी है। इसी तरह, दुगांवा में ही एक अन्य 4937 वर्ग फ़ीट का भूखंड भी है जिसकी बाजार मूल्य 1 करोड़ 82 लाख बताई गई है। दुगांवा शुभाष मार्ग पर ही एक अन्य जमीन का उल्लेख भी एफिडेविट में है, जिसकी कीमत 60 लाख है। इसी तरह, एक अन्य भूखंड ऐशबाग में 1000 वर्ग फ़ीट का है, जिसका बाजार भाव 15 लाख रुपए बताया गया है। इस प्रकार, शपथ पत्र में दिए सभी भूखंड की कुल कीमत 3 करोड़ 18 लाख रुपए बताई गयी है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story