×

Navyug Kanya Mahavidyalay: राम के व्यक्तित्व पर व्याख्यान, एनसीसी कैडेट का हुआ सम्मान

Navyug Kanya Mahavidyalay: नवयुग कन्या महाविद्यालय के भारतीय भाषा संस्कृति और कला समिति की ओर से एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का विषय “शक्ति का संधान: हम में जो कुछ सर्वोत्तम है, उसके प्रतिनिधि: राम” रखा गया था।

Abhishek Mishra
Published on: 6 Feb 2024 2:06 PM GMT
Lecture on Rams personality, NCC cadet honored
X

राम के व्यक्तित्व पर व्याख्यान, एनसीसी कैडेट का हुआ सम्मान: Photo- Newstrack

Navyug Kanya Mahavidyalay: नवयुग कन्या महाविद्यालय के भारतीय भाषा संस्कृति और कला समिति की ओर से एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का विषय “शक्ति का संधान: हम में जो कुछ सर्वोत्तम है, उसके प्रतिनिधि: राम” रखा गया था। जिसमें प्रबंधन विशेषज्ञ अमूल्य गुप्ता मुख्य वक्ता रहे। महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट पलक गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।

जीवन में न लगाएं 'आलोचना का ठेला'

नवयुग कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता अमूल्य शुक्ल ने कहा कि ध्यान, प्रेम, सौंदर्य, शक्ति, संघर्ष और शीलता राम के अमूल्य गुण है। इन सभी गुणों को मानवीय गुणों और व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ते हुए व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व के सबसे अच्छे गुण सजगता, प्यार और प्रशंसा हैं। जीवन में 'आलोचना का ठेला' नहीं लगाना चाहिए। मुख्य वक्ता ने कहा कि आपके व्यक्तित्व को कोई दूसरा परिभाषित नहीं कर सकता। उन्होंने निराला की कविता 'राम की शक्ति पूजा' पढ़ी। प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने मुख्य वक्ता को ललिता पांडे की बनाई पेंटिंग भेंट की। प्राचार्या ने छात्राओं को राम के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। इस मौके पर प्रो. अमिता रानी सिंह, डा. अपूर्वा अवस्थी, प्रो. सीमा सरकार, डा. आभा पाल, ललिता पांडेय, नेहा पांडेय आदि मौजूद रहे।

Photo- Newstrack

एनसीसी कैडेट पलक गुप्ता सम्मानित

नवयुग कन्या महाविद्यालय की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट पलक गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में हिस्सा लिया था। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय, कमाडिंग ऑफिसर कर्नल दीपक कुमार, एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने इस उपलब्धि के लिए कैडेट को बधाई दी। प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने बताया कि शिविर में उत्तर प्रदेश के दल में लखनऊ से 12 केडेट्स का चयन हुआ था। जिसमें से कर्तव्य पथ पर परेड के लिए केवल दो केडेट्स चयनित हुए। पलक उनमें से एक थी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल विक्रम कुमार ने कैडेट पलक गुप्ता को प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story