×

Lok Sabha Elections Result 2024: भाजपा कार्यालय पर पसरा सन्नाटा, सपाइयों में जश्न का माहौल

Lok Sabha Elections Result 2024: रुझानों के नतीजों से लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जहां पार्टी कार्यालय पर जश्न के लिए लगाए गए टेंट को कार्यकर्ता हटाते नजर आए।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 4 Jun 2024 8:37 AM GMT
Lok Sabha Elections Result 2024: भाजपा कार्यालय पर पसरा सन्नाटा, सपाइयों में जश्न का माहौल
X

Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए की बढ़त कायम है। हालांकि इंडिया अलांयस भी रुझानों में पीछे नहीं है। विपक्षी गठबंधन लगातार भाजपा को टक्कर दे रहा है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल (एनडीए) को कई राज्यों में नुकसान की खबर है, तो कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीद से ज्यादा प्रदर्शन किया है। हालांकि उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद से काफी कम है। जहां भाजपा ने 80 में 80 सीट जीतने का दावा किया था लेकिन रुझानों में सपा ने बढ़त बना ली है। समाजवादी पार्टी रुझानों में 37 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, जबकि बीजेपी की बढ़त 32 सीटों पर है।

पार्टी कार्यालय पर पसरा सन्नाटा

रुझानों के नतीजों से लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जहां पार्टी कार्यालय पर जश्न के लिए लगाए गए टेंट को कार्यकर्ता हटाते नजर आए। इस दौरान कर्मी टेंटे को पिकअप में लोड करने में लगे थे। कार्यालय पर थोड़े बहुत कार्यकर्ताओं को छोड़ कर कोई नहीं दिख रहा हैं। वहीं जश्न के लिए मंगाये गए टेंट और दर्री को कार्यकर्ता हटाने लगे। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। रुझानों को देख कर कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकजुट हो रहे हैं।

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक, 543 में से 542 सीटों के रुझान आ गए हैं। इसमें से 236 सीटों पर भाजपा आगे चल रही हैं जबकि कांग्रेस 97 और समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर आगे चल रही हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस 29 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं, तमिलनाडु में डीएमके 19 सीटों पर आगे चल रही हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story