UP Congress: लोकसभा चुनाव के लिए गेमप्लान तैयार, इन रणनीतियों के साथ उतरेगी पार्टी

UP Congress: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना गेमप्लान तैयार कर लिया है। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने बुधवार को दिनभर शहर के मॉल एवेन्यू क्षेत्र स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कई बैठकें की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की सभी मीडिया टीमों और कांग्रेस के पदाधिकारियों से मुलाकात भी की।

Abhishek Mishra
Published on: 31 Jan 2024 12:45 PM GMT
Gameplan ready for Lok Sabha elections, party will enter with these strategies
X

लोकसभा चुनाव के लिए गेमप्लान तैयार, इन रणनीतियों के साथ उतरेगी पार्टी: Photo- Newstrack

UP Congress: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने बुधवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के वार रूम में संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 6 फरवरी को कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों, एआईसीसी और पीसीसी के सदस्यों, 2019 लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 2022 विधानसभा चुनावों के प्रत्याशी भी शामिल होंगे। संवाद के जरिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस पूरे प्रदेश भर में अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की तैयारी करेगी।

यूपी कांग्रेस करेगी कार्यकर्ताओं से संवाद

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने लोकसभा चुनाव के योजना और तैयारी के लिए बुधवार को बैठक की। इस बैठक में 6 फरवरी को होने वाले 'संवाद' कार्यक्रम के लिए भी रणनीति बनाई गई।


यात्रा से भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

फरवरी माह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा लगभग 11 दिनों तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। इस दौरान यह यात्रा पूरे प्रदेश के बीस जिलों में 1074 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश करेगी। इस यात्रा से कांग्रेस पार्टी ने आम जनता तक भी पहुंचने का प्रयास करेगी।

सपा का सीट बंटवारा एकतरफा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने समाजवादी पार्टी की ओर से किए गए सीट बंटवारे को पूरी तरह से एकतरफा और अस्वीकार्य बताया। समाजवादी पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को केवल 11 सीटें दी हैं। यूपी कांग्रेस प्रभारी के मुताबिक इंडिया गठबंधन सभी पार्टियों का आपसी समन्वय है। जिससे एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराया जा सके। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सभी पार्टियों को लक्ष्य के लिए एक मत पर आना होगा।


बड़े नेताओं को मिल सकता है टिकट

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में इस बार पार्टी प्रदेश कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं पर अपने दांव आजमा सकती है। पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ रायबरेली की सीट जीती थी। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story