Lucknow Bulldozer Action : राजधानी में अब इन कॉलोनियों पर गरजेगा बुलडोजर, 10 हजार लोग होंगे बेघर, लगे लाल निशान

Lucknow Bulldozer Action : राजधानी लखनऊ केअबरारनगर, रहीमनगर, इंद्रप्रस्थनगर और पंतनगर में अवैध अतिक्रमण तोड़ने की तैयारी है, इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की टीम दलबल के साथ सर्वे कर रही है।

Rajnish Verma
Published on: 10 July 2024 11:37 AM GMT
Lucknow Bulldozer Action : राजधानी में अब इन कॉलोनियों पर गरजेगा बुलडोजर, 10 हजार लोग होंगे बेघर, लगे लाल निशान
X

Lucknow Bulldozer Action : सूबे की योगी सरकार अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर ताबड़तोड़ अभियान चला रही है। राजधानी लखनऊ के अकबरनगर कॉलोनी को बीते दिनों जमींदोज कर दिया गया है और अब अबरारनगर, रहीमनगर, इंद्रप्रस्थनगर और पंतनगर में अवैध अतिक्रमण तोड़ने की तैयारी है, इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की टीम दलबल के साथ सर्वे कर रही है। बताया जा रहा है कि कुकरैल नदी के किनारे लगभग तीन किलोमीटर के दायरे को ढहाया जाएगा, जिससे करीब 10 हजार लोग बेघर हो सकते हैं।

राजधानी लखनऊ की कुकरैल नदी के किनारे अवैध कब्जे को हटाने की तैयारी तेज हो गई है। अबरारनगर, रहीमनगर, पंतनगर और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का सर्वे किया जा रहा है। कुकरैल नदी के दोनों ओर 50 मीटर के दायरे में आने वाले लगभग सभी अवैध निर्माण को हटाया जाना है। एलडीए ने अबरारनगर में 600, पंतनगर में 250, रहीमनगर में 100 और इंद्रप्रस्थनगर में करीब 50 घरों को तोड़ा जा सकता है। इससे कुल 1000 मकानों के टूटने की संभावना है। हालांकि इस संख्या में परिवर्तन भी हो सकता है।


मकानों पर लगाए गए लाल निशान

एलडीए, सिंचाई विभाग, राजस्व, नगर निगम, डूडा और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने अभी सिर्फ रहीमनगर का सर्वे किया है, यहां चिन्हित किए गए मकानों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। रहीमनगर का सर्वे पूरा होने के बाद अबरारनगर, पंतनगर और इंद्रप्रस्थनगर का सर्वे किया जाएगा। सर्वे टीम के पहुंचने के बाद से कॉलोनी के लोगों में दहशत है। वह मकान के छिनने को लेकर काफी डरे हुए हैं।


सर्वे टीम पर ठीक से मैपिंग नहीं करने का आरोप

वहीं, एलडीए के सर्वे को लेकर मोहल्लावासियों में गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। उनका दावा है कि मकानों की रजिस्ट्री के कागज उनके पास हैं। इसके बावजूद यह अवैध कैसे हुआ। यही नहीं, कुछ लोगों ने अपने घरों पर प्लॉट पर बिकाऊ होने पोस्टर भी लगा दिया है। मोहल्ले के कई लोगों ने सर्वे टीम पर ठीक से मैपिंग नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मनमानी की जा रही है, मकानों लाल निशान भी लगा दिया गया है, जबकि उनका मकान नदी से 50 मीटर के दायरे से बाहर है।


कुकरैल नदी का किया जाएगा जीर्णोद्धार

बता दें कि योगी सरकार कुकरैल नदी का जीर्णोद्धार करने की प्रक्रिया में नदी के आस-पास के सभी अतिक्रमण को हटाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि विभिन्न पानी के स्रोतों से कुकरैल नदी को पानी दिया जाएगा। कुकरैल नदी के किनारे अवैध रूप से बनाए गए मकान के मालिकों से बात की जा रही है, उन्हें मकान खाली करने को बोला गया है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story