TRENDING TAGS :
Lucknow Crime: एक साल तक थाने के चक्कर लगाती रही पत्नी, कोर्ट के आदेश पर हत्या का केस
Lucknow Crime: पिछले साल झाड़ियों में मिली रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की हत्या को लेकर अब जाके मामला दर्ज हुआ है।
Lucknow Crime
Lucknow Crime: राजधानी लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र में बीते साल 23 नवंबर को सेक्टर सत्रह के कासा ग्रीन अपार्टमेंट के पीछे झाड़ियों में मिली रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी सत्येंद्र कुमार की लाश के मामले में एक साल बाद केस दर्ज हुआ है। साल भर भटकने के बाद कोर्ट के आदेश पर PGI थाने में केस दर्ज हुआ है। पत्नी हेमलता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि, अभी तक मृतक का मोबाइल फोन पुलिस नहीं रिकवर कर सकी है।
शाम को टहलने निकले और सुबह मिला शव
पत्नी हेमलता ने दी गई जानकारी में बताया था कि उसके पति 22 नवंबर 2023 की शाम अपने कुछ बिल्डर साथियों के साथ टहलने के लिए निकले थे। रात तक वह वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चला। सुबह पुलिस से सूचना मिली की सेक्टर 17 स्थित कासा ग्रीन अपार्टमेंट के पीछे बनी झाड़ियों में एक शव मिला है। इसके बाद जब हेमलता मौके पर पहुंची तो शव की शिनाख्त उनके पति सत्येंद्र के रूप में हुई।
प्रोफेशनल ढंग से कटी थी शरीर की जरूरी नसें
मौके पर पहुंची हेमलता ने पति का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। पति के बाएं हाथ की कई नसें भी कटी थी। इसके अलावा कान के पास की भी एक नस कटी थी। संभवतः इसी से उनकी जान चली गई। पत्नी ने साथी बिल्डरों पर हत्या करने और पति की रकम को हड़पने के आरोप लगाए थे। हालांकि उस वक्त केस दर्ज नहीं हुआ। कोर्ट के आदेश के बाद अब एक साल बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर PGI थाने में फुहार इन्फ्रा रियलिटी, अपर्णा एनक्लेव, ओम साईं इंफ्रा, पद्मजा इंफ्रा बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड, थ्रू प्रोपराइटर आदि के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस अब मामले की तफ्तीश कर रही है। हालांकि, मृतक का मोबाइल नहीं मिलने से अब भी कई सवालों के जवाब अनसुलझे हैं।