TRENDING TAGS :
Lucknow News: होली के पर्व पर खाद्य पदार्थों में कतई न हो मिलावट, लखनऊ DM ने बैठक में अफसरों को मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाने के दिए निर्देश
Lucknow News: होली के पर्व से पहले ही ऐसे मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए लखनऊ जिलाधिकारी विशाख जी. की ओर से गुरुवार को संबंधित अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश हैं।
Lucknow DM give instruction to officers in meeting against adulteration in food items on occasion of Holi
Lucknow News: आने वाले दिनों में होलिका दहन, जुलूस एवं रंगोत्सव के पर्व को लेकर लखनऊ में तैयारियां जोरो शोरों से की जा रही हैं। इन तैयारियों के बीच खाने पीने वाली वस्तुओं में मिलावट करने के अनेकों मामले सामने आते हैं। पर्व से पहले ही ऐसे मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए लखनऊ जिलाधिकारी विशाख जी. की ओर से गुरुवार को संबंधित अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक बुलाई गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश हैं।
खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ चलाया जाए अभियान: लखनऊ DM
लखनऊ जिलाधिकारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक करते हुई कहा कि होली के पर्व को देखते हुए अधिकारियों की ओर से खोया, मिठाई सहित अन्य की जांच सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए मिलावट करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाए, जिस पर आम लोग पर्व के मौके पर कॉल करके मिलावटी व नकली खाद्य पदार्थों की जानकारी देते हुए इस संबंध में शिकायत दर्ज करा सके।
तेल, खोया और घी पर रखा जाए विशेष ध्यान
जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी. ने खाद्य सुरक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के मौके पर तेल, खोया और घी में भारी मिलावट की शिकायतें आती हैं। ऐसे में खाद्य तेल, खोया और घी पर विशेष फोकस करते हुए सैंपलिंग कराई जाए। इस दौरान बैठक में मौजूद खाद्य सुरक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तेल, खोया और घी में मिलावट की जांच करने के लिए 4-4 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम लगाकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में पुलिस और प्रशासन से जुड़े सभी बड़े अफसर रहे मौजूद
जिलाधिकारी की ओर से आयोजित की गई इस विशेष बैठक में डीसीपी वेस्ट, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती, अपर नगर आयुक्त के साथ साथ समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट, चिकित्सा, नगर निगम, आबकारी, फायर, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, लेसा, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग, जल संस्थान, नागरिक सुरक्षा सहित अन्य सम्बधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।