×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 300 रुपये से अधिक हुआ सस्ता, चांदी ने दिखाई तेजी

Lucknow Gold Silver Price Today 29 June 2023: बुलियन मार्केट के मुताबिक, लखनऊ में गुरुवार को 24 कैरेट सोना व 22 कैरेट सोना के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 320 रुपये कम होकर 59,110 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है।

Viren Singh
Published on: 29 Jun 2023 2:02 AM GMT (Updated on: 29 Jun 2023 2:02 AM GMT)
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 300 रुपये से अधिक हुआ सस्ता, चांदी ने दिखाई तेजी
X
Lucknow Gold Silver Price Today 29 June 2023 (Photo-Social Media)

Lucknow Gold Silver Price Today 29 June 2023: अगर आप विवाहिक सीजन में कीमती आभूषण सोना व चांदी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले इसके नए भाव पता कर लें, क्योंकि शादियों में सोना चांदी की मांग अधिक होने से इसके भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। लखनऊ सर्राफा बाजार में 29 जून को सोना चांदी के लेटेस्ट रेट जारी कर गए हैं। गुरुवार को शहर में सोने के भाव में जहां गिरावट आई है तो वहीं चांदी महंगी हुई है। आज लखनऊ में सोना ₹300 से अधिक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 400 रुपये महंगी हुई है। ऐसे में अगर आप केवल सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज राहत का दिन है। आइए जानते हैं यूपी के अन्य शहरों में गोल्ड सिल्वर के नए रेट्स।

लखनऊ में सोना 300 रुपये अधिक सस्ता

बुलियन मार्केट के मुताबिक, लखनऊ में गुरुवार को 24 कैरेट सोना व 22 कैरेट सोना के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 320 रुपये कम होकर 59,110 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 300 रुपये सस्ता होकर 54,200 रुपये 10 ग्राम पर मिल रहा है। इससे पहले बुधवार को लखनऊ में 24 कैरेट सोना 59,430 रुपये और 22 कैरेट सोना 54,500 रुपये पर था।

लखनऊ में चांदी उछली

सर्राफा बाजार के अनुसार, लखनऊ में आज चांदी के भाव में तेज़ी आई है। 999 शुद्धता वाली चांदी 400 रुपये महंगी होकर 71,900 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले यह शहर में 70,500 रुपये प्रति किलो पर थी। यह दूसरा दिन है, जब शहर में चांदी तेज़ हुई है।
अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

54, 200 (22 कैरट)
59,110 (24 कैरट)

आगरा

54, 200 (22 कैरट)
59,110 (24 कैरट)

नोएडा

54,200 (22 कैरट)
59,110 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,200 (22 कैरट)
59,110 (24 कैरट)

वाराणसी

54,200 (22 कैरट)
59,110 (24 कैरट)

मथुरा

54,200 (22 कैरट)
59,110 (24 कैरट)

सोना चांदी के जारी हुए भाव होते हैं सांकेतिक

सर्राफा बाजार में कीमती आभूषण यानी सोना व चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव हर रोज जारी होते हैं और सांकेतिक भाव होते हैं, क्योंकि इसमें GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। अगर किसी को सोना चांदी का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story