×

Lucknow Ka Mausam 05 November 2023: लखनऊ में ठंड ने दी दस्तक, सुबह कोहरा तो दोपहर में खिली धूप, वायु गुणवत्ता गिरी

Lucknow Ka Mausam 05 November 2023: मौसम विभाग के अनुसार, सर्दी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। बात करें पूरे प्रदेश में रविवार से मौसम में बदलाव होता नजर आएगा।

aman
Report aman
Published on: 5 Nov 2023 12:30 AM GMT (Updated on: 5 Nov 2023 12:30 AM GMT)
lucknow ka mausam
X

lucknow ka mausam (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 05 November 2023: यूपी के कई जिलों के साथ-साथ राजधानी लखनऊ में भी मौसम करवट ले रहा है। लखनऊ में भी ठंड बढ़ने लगी है। शाम से अलसुबह तक सर्दी के साथ हल्का कोहरा नजर आ रहा है। यही नहीं ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को भी गुलाबी सर्दी का एहसास हो रहा है। उत्तर प्रदेश में रविवार (05 नवंबर) को पहले की ही भांति सुबह के वक्त मौसम में बदलाव नजर आएगा। कहीं पर हल्का कोहरा तो कहीं ज्यादा धुंध नजर आएगा।

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि, 'नवंबर महीने में मौसम अचानक करवट ले रहा है। शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में सुबह 7 बजे तक धूप न निकलना बताता है कि सर्दी अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। प्रदेश के अधिकांश जिले में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि न्यूनतम 14 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है।'

लखनऊ वीकेंड रहेगा मस्त, निकलेगी खिली धूप

राजधानी लखनऊ में वीकेंड पर भी मौसम पहले की ही तरह रहेगा। सुबह घूमने-फिरने वालों को ठंड के साथ धुंध नजर आएगा। दिन चढ़ने के साथ ही खिली धूप निकलेगी। दोपहर आते-आते धूप की तपिश लोगों को परेशान करेगी। हालांकि, दिन में 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा की हवाएं चलेंगी। 05 नवंबर को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 17 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि, अभी तक मौसम स्थिर था। मगर, अब एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होने का पूर्वानुमान है।

मौसमी बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर

मौसमी बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर नजर आ रहा है। वातावरण में कार्बन मोनो ऑक्साइड, ओजोन, सल्फर और नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा बढ़ गई है। हवा की गुणवत्ता खराब होने से अस्थमा (Asthma), सीओपीडी, आईएलडी और टीबी के मरीजों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में डॉक्टर विशेष सावधानी बरतें।

सांस संबंधित बीमारियों से ग्रस्त लोग बचें

गौरतलब है कि, एनसीआर में हर वर्ष सर्दियों के दौरान प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों, वाहनों से निकलने वाले धुएं, पराली जलाने, पटाखे जलाने और अन्य स्थानीय प्रदूषण स्रोतों के कारण वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच जाती है। इस संबंध में अलीगढ़ सीएमओ डॉ.नीरज त्यागी ने बताया, कि 'प्रदूषण के कारण सांस संबंधित बीमारियों से ग्रसित लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह और देर शाम लोगों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story