×

Lucknow Ka Mausam 06 November 2023: लखनऊ की आबोहवा हुई खराब, AQI 300 के पार, जहरीली हवा के कारण सांस लेने में दिक्कत

Lucknow Ka Mausam 06 November 2023: लालबाग और तालकटोरा इलाके में औसत एक्यूआई क्रमश: 342 और 353 रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा खराब होने से लोगों की सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Jugul Kishor
Published on: 6 Nov 2023 2:21 AM GMT
Lucknow Ka Mausam
X

Lucknow Ka Mausam 06 November 2023 (Social Media) 

Lucknow Ka Mausam 06 November 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की आबोहवा दिन पर दिन खराब हो रही है। आज यानी सोमवार को लखनऊ का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 353 दर्ज किया गया है। लालबाग और तालकटोरा इलाके में औसत एक्यूआई क्रमश: 342 और 353 रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा खराब होने से लोगों की सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, राजधानी सहित यूपी के कई जिलों में मौसम लगातार करवट ले रहा है। लखनऊ में ठंड भी बढ़ने लगी है।

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि, 'नवंबर महीने में मौसम अचानक करवट ले रहा है। सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में सुबह 7 बजे तक धूप न निकलना बताता है कि सर्दी अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। प्रदेश के अधिकांश जिले में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि न्यूनतम 14 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आने वालों दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। सुबह घूमने-फिरने वालों को ठंड के साथ धुंध नजर आएगा। दिन चढ़ने के साथ ही खिली धूप निकलेगी। दोपहर आते-आते धूप की तपिश लोगों को परेशान करेगी। हालांकि, दिन में 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा की हवाएं चलेंगी। 06 नवंबर को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 17 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि, अभी तक मौसम स्थिर था। मगर, अब एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होने का पूर्वानुमान है।

मौसमी बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर

मौसमी बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर नजर आ रहा है। वातावरण में कार्बन मोनो ऑक्साइड, ओजोन, सल्फर और नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा बढ़ गई है। हवा की गुणवत्ता खराब होने से अस्थमा (Asthma), सीओपीडी, आईएलडी और टीबी के मरीजों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में डॉक्टर विशेष सावधानी बरतें।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story