×

Lucknow News: लखनऊ पुलिस पर ताबड़तोड़ पत्थरबाजी, दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र के मुफ्तीगंज में दबिश देने गई पुलिस टीम पर गौकशी के आरोपियों ने हमला कर दिया है।

Jugul Kishor
Published on: 5 Aug 2023 3:44 AM GMT (Updated on: 5 Aug 2023 4:41 AM GMT)
Lucknow News: लखनऊ पुलिस पर ताबड़तोड़ पत्थरबाजी, दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला
X
यूपी पुलिस( सोशल मीडिया)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र के मुफ्तीगंज में दबिश देने गई पुलिस टीम पर गौकशी के आरोपियों ने हमला कर दिया है। गोकशी के आरोपियों ने पथराव भी कर दिया। पथराव में एक दारोगा व एक सिपाही घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक हिक्की नामक आरोपी ने साथियों संग मिलकर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया है। आरोपी के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

हिस्ट्रीशीटर को पुलिस से छुड़ा ले गए आरोपी के साथी

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात ठाकुरगंज क्षेत्र के मुफ्तीगंज से हिस्ट्रीशीटर हिक्की को पकड़कर ले जा रहे दारोगा और सिपाही पर आरोपी के साथियों ने पथराव कर दिया। पथराव में दारोगा अशोक सिंह व सिपाही अनिल पाल घायल हो गए है। हिक्की के साथ उसे छुड़ाकर भाग गए है।

हिस्ट्रीशीटर हिक्की और उसके आठ साथियों के खिलाफ बीती दो अगस्त को उसके ही मोहल्ले के अली हैदर ने मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज करवाया था। शुक्रवार रात को दारोगा अशोक कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि हिक्की किसी कार्यक्रम में शामिल हुआ है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही हिक्की बाहर निकला तो दारोगा और सिपाही ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। हिक्की की आवाज सुनकर उसके साथी मौके पर आ गए। धक्कामुक्की करते हुए आरोपी हिक्की को छुड़ाने लगे। आरोपी को पुलिस जब थाने ले जाने लगी तो उसके साथियों ने दारोगा और सिपाही पर पथराव कर दिया है। इसमें दोनों पुलिसक्रमी घायल हो गए है और मौका पाते ही हिक्की और उसके साथे मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक हिक्की के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में 12 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। हिक्की 19 दिसंबर 2020 को सीएए-एनआरसी के विरोध में ठाकुरगंज इलाके में उपद्रव में भी शामिल हुआ था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके पास से पुलिस का लूटा हुआ वायरलेस भी बरामद हुआ था। इसके अलावा पुलिस ने हिक्की को साल 2016 में दो देशी बमों के साथ गिरफ्तार किया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story