Lucknow News: दिव्यांग क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी को तैयार लखनऊ, नवंबर में होगा आयोजन

Lucknow News: दिव्यांग क्रिकेट विश्व कप नवंबर में खेला जाएगा। इसके लिए लखनऊ ने भी दावेदारी की थी। सब कुछ ठीक रहा तो लखनऊ को मेजबानी का मौका मिल सकता है। बता दें कि इस विश्व कप में भारत के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान जैसी कई बड़ी टीमें प्रतिभाग करेंगी।

Abhishek Mishra
Published on: 11 May 2024 11:30 AM GMT
Lucknow News: दिव्यांग क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी को तैयार लखनऊ, नवंबर में होगा आयोजन
X

Disabled Cricket World Cup: दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ़ इंडिया की ओर से दिव्यांग क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन करने की घोषणा हुई है। इस विश्व कप को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कराने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक दिव्यांग क्रिकेट विश्व कप नवंबर माह में होगा। इसमें पूरे विश्व की कई टीमें हिस्सा लेंगी। यह प्रतियागिता दिव्यांग क्रिकेट टीमों के लिए आयोजित होती हैं।

लखनऊ में होगा दिव्यांग क्रिकेट विश्व कप

उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में क्रिकेट को चाहने वालों की कमी नहीं है। क्रिकेट फैंस हमेशा रोमांचक मुकाबलों के लिए टायर रहते हैं, फिर चाहे आईपीएल हो, किसी देश से सीरीज हो या विश्व कप। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ़ इंडिया अब विश्व कप को लखनऊ में आयोजित करने पर विचार कर रहा है। राजधानी के अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में वर्ल्ड कप हो सकता है। इसके लिए बोर्ड की ओर से तैयारियां जल्द शुरू होंगी।

विश्व कप में आठ टीमें हिस्सा लेंगी

दिव्यांग क्रिकेट विश्व कप नवंबर में खेला जाएगा। इसके लिए लखनऊ ने भी दावेदारी की थी। सब कुछ ठीक रहा तो लखनऊ को मेजबानी का मौका मिल सकता है। बता दें कि इस विश्व कप में भारत के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान जैसी कई बड़ी टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें होंगी। जिन्हें दो पूल में बांटा जाएगा। एक पूल में चार टीम होंगी। इस विश्व कप में टीमों के बीच कुल 15 मैच खेले जाएंगे। इसे देखने के लिए विश्व भर से बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है।

100 मुकाबले जीती है भारतीय टीम

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारियों के मुताबिक टूर्नामेंट लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा सकता है। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने अभी तक 124 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इनमें 100 मुकाबलों में टीम जीती है। बता दें कि दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की स्थापना 2008 में हुई थी। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story