TRENDING TAGS :
Christmas 2024: लखनऊ पर चढ़ा क्रिसमस फ़ीवर, लोग जमकर कर रहे हैं खरीदारी
Christmas 2024: चर्च से लेकर शहर के माल, चौराहों और संस्थानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शहर के मुख्य चौराहे हजरतगंज की छठा देखते ही बन रही है। पूरा शहर क्रिसमस की रौशनी से जगमगा रहा है।
Christmas 2024: लखनऊ पर चढ़ा क्रिसमस फ़ीवर, लोग जमकर कर रहे हैं खरीदारी: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
Christmas 2024: क्रिसमस का त्यौहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, जैसे- जैसे क्रिसमस का दिन नजदीक आ रहा है राजधानी लखनऊ की सड़कों पर रौनक बढ़ने लगी है, गिरजाघरों को सजाने संवारने के काम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
शहर के लोगों में क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह है। लेकिन यह रौनक सिर्फ गिरजाघरों तक सीमित नहीं है। इस त्योहार को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। चर्च से लेकर शहर के माल, चौराहों और संस्थानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शहर के मुख्य चौराहे हजरतगंज की छठा देखते ही बन रही है। पूरा शहर क्रिसमस की रौशनी से जगमगा रहा है।
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
भारत में त्योहार अब किसी धर्म विशेष का न रह कर सभी लोगों का हो गया है। यही वजह है कि क्रिसमस पर सभी धर्मो के लोग इस त्योहार को मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके चलते बाजार में उपलब्ध सजावट के सामान व तोहफों की बिक्री जोरों पर है।
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
क्रिसमस केक बनकर तैयार
क्रिसमस को देखते हुए लखनऊ की सभी बेकरी की दुकानों ने अभी से क्रिसमस के केक बनाने शुरू कर दिये हैं। उनका मानना है कि अगले एक दो दिन में केक के ऑर्डर आने भी शुरू हो जाएँगे।
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
क्रिसमस ट्री की बिक्री जोरों पर
बाजार में क्रिसमस ट्री की बिक्री जोरों पर है। लोग आर्टीफिशियल से लेकर असली पौधे तक खरीद रहे हैं। छोटे साइज़ के क्रिसमस ट्री से लेकर आठ फुट लंबे क्रिसमस ट्री भी बाजार में मिल रहे हैं। क्रिसमस ट्री पर सजाने के लिए स्टार, चाकलेट, बल्ब तथा अन्य कई छोटे-छोटे खिलौने लटकाकर सजाये जाते हैं।
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
बाजार में क्रिसमस ट्री सजाने के लिए ब्रांडेड चाकलेट भी उपयोग किये गये। क्रिसमस पर तोहफों के आदान-प्रदान का चलन भी इन दिनों बढ़ गया है। ऐसे में इस मौके को कैश करने की चाह में कंपनियों ने क्रिसमस स्पेशल गिफ्ट भी मार्केट में लांच किये हैं।