×

Lucknow Traffic Diversion: आज शहर में यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें लिस्ट

Lucknow Traffic Diversion: हनुमान सेतु नदवा बन्धा तिराहे से नदवा बन्धा रोड झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात आईटी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

Anant kumar shukla
Published on: 27 Sep 2023 11:42 AM GMT
Lucknow Traffic Diversion
X

Lucknow Traffic Diversion (Photo-Social Media)

Lucknow Traffic Diversion: अगर आप राजधानी लखनऊ में रहते हैं तो सावधान हो जाएं! क्योंकि गणेश चतुर्थी पर्व पर मूर्ति विसर्जन/शोभायात्रा के अवसर पर यातायात के सुगम संचालन हेतु आवश्यकतानुसार वाहनों को प्रतिबंधित एवं डायवर्जन किया जायेगा। यह डायवर्जन 27 सितंबर को प्रातः 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक चलता रहेगा।

यातायात डायवर्जन

1- फैजाबाद की तरफ से कैसरबाग जाने वाली रोडवेज बसों को जीटीआई से गोमतीनगर की तरफ मोड़ दिया जायेगा, जहॉ से बसें अपने गन्तव्य स्थान समता मूलक, गॉधी सेतु, पीएनटी, संकल्प वाटिका, चिरैयाझील, क्लार्क अवध के पीछे से सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग आ-जा सकेगें।

2- सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाली रोडवेज/सिटी बसें मड़ियॉंव, पुरनियॉं/डालीगंज रेलवे क्रासिंग, पक्का पुल, शाहमीना, डालीगंज पुल, सीडीआरआई होते हुये कैसरबाग जायेगीं। जबकि वापसी बलरामपुर ढाल, शहीद स्मारक होकर उपरोक्तानुसार होगा।

3- चौक डालीगंज पुल की ओर से आने वाला सामान्य यातायात क्लार्क अवध तिराहे से सीधे सुभाष चौराहा होकर नहीं जा सकेगा। यह यातायात क्लार्क अवध तिराहे से चिरैयाझील होकर अपने गन्तब्य को जा सकेगा।

4- डालीगंज पुल इक्का तॉंगा स्टैण्ड चौराहा से आने वाला यातायात गोमती नदी बंधा (झूलेलाल पार्क) होकर नदवा कालेज की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात गोमती नदी पुल पार कर या सीधे उमरावसिंह धर्मशाला होकर, आईटी चौराहा की ओर से अपने गन्तब्य को जा सकेगा।

5- टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से मकबरा रोड की ओर से सामान्य यातायात परिवर्तन चौक की ओर नही नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा या सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध होकर अपने गन्तब्य को जा सकेगा।

6- निराला नगर की ओर से आने वाला यातायात आईटी चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग होकर सुभाष चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात आईटी चौराहा से बायें/दाहिने मुडकर समथर पेट्रोल पम्प होते हुए निशातगंज/डालीगंज पुल से अपने गन्तब्य को जा सकेगा।

7- कैसरबाग/सीडीआरआई, क्लार्क अवध तिराहा की ओर से आने वाला यातायात से सुभाश चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा। बल्कि यह यातायात क्लार्क अवध तिराहे से सीधे कृष्णा मेडिकल सेंटर होते हुए चिरैयाझील तिराहा की ओर से अपने गंतव्य को जा सकेगा।

8- हजरतगंज चौराहा एवं परिवर्तन चौक की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा से हनुमान सेतु होकर आईटी चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेन्ज, सीडीआरआई या चिरैयाझील से होकर अपने गन्तब्य को जा सकेगा।

9- हनुमान सेतु नदवा बन्धा तिराहे से नदवा बन्धा रोड झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात आईटी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story