×

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा ने किया सुसाइड, हॉस्टल में मचा हड़कंप

Lucknow News: सुसाइड करने वाली अंशिका लखनऊ विश्वविद्यालय के तिलक गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। छात्रा के सुसाइड की सूचना मिलते ही हॉस्टल हड़कंप मच गया।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 10 Jan 2024 12:54 PM GMT (Updated on: 10 Jan 2024 2:26 PM GMT)
Lucknow University student commits suicide, creates commotion in hostel
X

लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा ने किया सुसाइड, हॉस्टल में मचा हड़कंप: Photo- Newstrack

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएफए थर्ड ईयर की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने वाली अंशिका लखनऊ विश्वविद्यालय के तिलक गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। छात्रा के सुसाइड की सूचना मिलते ही हाॅस्टल में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अंशिका ने क्यों ऐसा कदम उठाया। इसके पीछे क्या कारण है। इसको लेकर अब पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

वहीं अंशिका के सुसाइड करने के बाद तिलक हास्टल में हड़कंप मच गया। गल्र्स हाॅस्टल की छात्राएं आपस में यह चर्चा करते हुए देखी गईं कि आखिर में अंशिका ने क्यों ऐसा कदम उठाया उसे किस बात की दिक्कत थी। इसके पीछे क्या कारण हो सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंशिका के सुसाइड की सूचना तत्काल परिजनों को दी।


Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story