×

Lucknow Ka Mausam 08 Nov 2023: लखनऊ में स्मॉग ने फुलाया दम, अभी और गिरेगा पारा, जानिए आज के मौसम का हाल

Lucknow Ka Mausam 08 November 2023: उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट देखने को मिलेगी। स्मॉग ने लखनऊ का दम फुला रखा है।

aman
Report aman
Published on: 8 Nov 2023 12:30 AM GMT (Updated on: 8 Nov 2023 12:30 AM GMT)
Lucknow Ka Mausam
X

Lucknow Ka Mausam 08 November 2023 (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 08 November 2023: उत्तर प्रदेश में अब तापमान गिरने का असर नजर आ रहा है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे गया है। कहीं-कहीं तो तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है। वहीं, अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। यही नहीं तड़के अधिक कोहरा दिखने का भी पूर्वानुमान है। इसके अलावा, मंगलवार से रातें और ठंड होने लगी है।

लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, 'रात का तापमान अभी और गिरेगा, जिससे रातें ठंडी होगी। बुधवार सुबह भी कोहरा नजर आ सकता है। मोहम्मद दानिश ने बताया कि, यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिलेगी।'

लखनऊ में स्मॉग का असर

राजधानी लखनऊ में बुधवार को तापमान पहले के समान ही रहेगा। अधिकतम तापमान जहां 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है वहीं न्यूनतम 17 डिग्री के करीब रह सकता है। आसमान में बादल नहीं रहेंगे लेकिन हल्की धुंध की वजह से धूप का असर कम होगा। हालांकि, दोपहर में धूप के कारण थोड़ी गर्माहट जरूर रहेगी, लेकिन शाम होते ही फिर ठंड शहर को अपनी आगोश में ले लेगी। 08 नवंबर को लखनऊ में 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी, जो सर्दी में इजाफा करेगी। इस बीच लखनऊ में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा है। स्मॉग ने शहर को अपनी आगोश में ले रखा है।

पश्चिम-उत्तर दिशा की हवाओं ने गिराया पारा

आपको बता दें, लखनऊ सहित यूपी में इस साल भीषण गर्मी रही। ऐसे में न्यूनतम तापमान गिरने से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि, पारा गिरते ही लोगों को दिन वाली गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। बीते कई दिनों से पूरे उत्तर प्रदेश में तेज धूप निकल रही है। कहीं-कहीं धुंध तो कहीं स्मॉग के कारण धूप हल्की हो गई है। ठंडी पश्चिम-उत्तर दिशा की हवाएं चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story