×

Lucknow Ka Mausam 09 Nov 2023: लखनऊ की सुबह ठंड, दिन में तपिश, बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति रहें सावधान

Lucknow Ka Mausam 09 November 2023: मौसम वैज्ञानिक वायु प्रदूषण को लेकर अलर्ट जारी करते रहे हैं। वहीं, डॉक्टरों ने बदलते मौसम के मद्देनजर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी है।

aman
Report aman
Published on: 9 Nov 2023 12:00 AM GMT (Updated on: 9 Nov 2023 12:00 AM GMT)
Lucknow Ka Mausam
X

Lucknow Ka Mausam (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 09 November 2023: यूपी में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। ठंड में बढ़ोतरी हुई है। लोगों को दिन में तेज धूप का सामना भले ही करना पड़ है, लेकिन शाम होते ही सर्दी बढ़ जारी है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में अब ठंडक घुलने लगी है। साथ ही साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है। मौसमी बदलाव के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। खासकर बच्चों और बूढ़ों की समस्याएं बढ़ रही है। डॉक्टर्स के क्लीनिक और सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में खासा इजाफा देखा जा रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने बदलते मौसम के मद्देनजर अस्थमा पीड़ित और सांस संबंधित बीमारियों से ग्रस्त लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी है। वायु प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान सुबह के समय सैर के लिए निकलने वाले बुजुर्गों को सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

लखनऊ में स्मॉग, बढ़ने लगी ठंड

राजधानी लखनऊ में भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। स्मॉग की हल्की चादर शहर में चारों ओर नजर आ रही है। लोगों को एक बार फिर मास्क में घर से निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। शहर का मौसम गुरुवार (09 नवंबर) को कमोबेश पूर्व की भांति ही रहेगा। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा की हवाएं चलेंगी। खिली धूप की वजह से दोपहर भले ही गर्म रहे लेकिन सुबह, शाम और रात सर्द रहने वाली है।

बरेली-मेरठ में न्यूनतम पारा 12 डिग्री तक पहुंचा

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले एक हफ्ते तक मौसम इसी प्रकार बना रहने की संभावना है। दिन में अधिकतम तापमान में तेजी के साथ गर्मी का एहसास जरूर होगा, वहीं रात हल्की सर्द रहने के साथ तापमान स्थिर रहेगा। विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ समेत आसपास के जिलों में भी पारा नीचे गया है। हाल में बरेली में न्यूनतम तापमान सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। इसके अलावा, मेरठ में भी न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री के आसपास नजर आया।

बदलते मौसम में बच्चों-बुजुर्गों का रखें खास ख्याल

मौसम वैज्ञानिक वायु प्रदूषण को लेकर अलर्ट जारी करते रहे हैं। वहीं, डॉक्टरों ने बदलते मौसम के मद्देनजर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी है। उनके मुताबिक, इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को बचाए रखना बेहद जरूरी है। सुबह और शाम में हल्की ठंडक का असर रहता है। इसीलिए अपने शरीर को ढंककर रखने और पूरे बांह के कपड़े पहने के बाद ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story