×

Lucknow Weather 10 November 2023: स्मॉग की चादर के बीच लखनऊ की रातें सर्द, विभाग ने बताया कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

Lucknow Ka Mausam 10 November 2023: लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, 'नवंबर तक सर्दी सामान्य ही रहेगी। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आने वाले दिनों में पारा कुछ और नीचे जा सकता है।'

aman
Report aman
Published on: 9 Nov 2023 11:30 PM GMT (Updated on: 9 Nov 2023 11:30 PM GMT)
Lucknow Ka Mausam
X

Lucknow Ka Mausam (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 10 November 2023: उत्तर प्रदेश में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। रात और सुबह के बाद कहीं-कहीं दिन में भी कोहरा देखने को मिल रहा है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ खिली धूप दोपहर को थोड़ा गर्म करती है, लेकिन शाम होते ही ठंड अपना असर दिखाने लगती है। मैदानी खासकर नमी वाले इलाकों में तापमान बढ़ने का अनुमान है। रात से सुबह तक मौसम में सिहरन शुरू हो गई है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शाम से ही ठंड का असर दिखने लगा है।

गुलाबी ठंड का व्यापक असर अब दिखने लगा है। लखनऊ स्थित मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (10 नवंबर) को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम टेंपरेचर 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी आदि में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे आ रहा है।

लखनऊ की रातें हुई और सर्द

राजधानी लखनऊ की रातें भी सर्द होने लगी हैं। लोगों ने घरों में पतले कंबल निकाल लिए हैं। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ती ही जाएगी। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। लखनऊ की हवा में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। पूरे शहर को स्मॉग ने अपनी आगोश में ले लिया है। ऐसे मौसम में बूढ़ों-बच्चों को खास तौर एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। अस्थमा पीड़ित लोगों की समस्याएं और बढ़ सकती हैं। आज शहर में 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा की हवाएं चलेंगी।

नवंबर में कैसी पड़ेगी सर्दी?

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, 'नवंबर तक सर्दी सामान्य ही रहेगी। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आने वाले दिनों में पारा कुछ और नीचे जा सकता है। दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि, बड़े बदलाव दिसंबर महीने में देखने को मिलेंगे।'

यूपी के तराई वाले इलाकों में बढ़ी ठंड

स्काईमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और बर्फ़बारी की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में भी बरसात की संभावना है। उत्तराखंड के कई इलाकों में भी बर्फ़बारी हो रही है, जिस वजह से सीमा से लगते उत्तर प्रदेश के जिलों में भी ठंड बढ़ी है। यूपी के तराई वाले इलाकों में रात के साथ-साथ दिन भी ठंड होने लगी है। ये अलग बात है कि दोपहर सुखद रह रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story