×

Lucknow Ka Mausam 12 November 2023: दिवाली पर लखनऊ में बारिश ! बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Lucknow Ka Mausam 12 November 2023: लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। राजधानी में आज भी बादलों के गरजने और हल्की बारिश के आसार हैं।

aman
Report aman
Published on: 12 Nov 2023 1:45 AM GMT (Updated on: 14 Nov 2023 2:33 AM GMT)
Lucknow Ka Mausam
X

Lucknow Ka Mausam (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 12 November 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को हुई बारिश और बादलों की गर्जना ने तापमान तेजी से नीचे ला दिया। लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, राजधानी सहित पूरे प्रदेश में रविवार (12 नवंबर) को भी ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है। अचानक बदले मौसम ने ठंड बढ़ा दी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की जा रही है।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार, 'हरियाणा (Haryana Weather) और पंजाब की ओर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर यूपी के मौसम पर नजर आने लगा है। यही वजह है कि, लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अचानक मौसम ने करवट ली। ये सिलसिला रविवार तक जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, बरसात बहुत तेज नहीं होगी, मगर रुक-रुक कर हल्की होती रहेगी। सीसे में दिवाली को लेकर कई लोगों में निराशा का भाव भी है।'

लखनऊ में आज भी बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ में वीकेंड ठंडा रहने वाला है। हल्की बारिश के बाद तापमान में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही नजर आ सकती है। मौसम विभाग ने आज भी हल्की बूंदाबांदी की आशंका जाहिर की है। हालांकि, शनिवार को हुई बरसात की वजह से राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिन में 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा की हवाएं चलेंगी। सुबह, शाम और रात में ठंड अपना असर दिखाएगी। तेजी से बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है।

अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश (Mohammed Danish) ने बताया कि, 'अचानक हुई बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस वजह से लखनऊ सहित यूपी में ठंड बढ़ेगी। लोगों को ठंड का एहसास होगा।' बदलते मौसम के बीच लोगों ने मोटे कपड़े निकाल लिए हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story