×

Lucknow Weather 17 November 2023: छठ से पहले लखनऊ में बढ़ी सर्दी, नवंबर में ही तेजी से गिरा तापमान...जानें आज का हाल

Lucknow Ka Mausam 17 November 2023: लखनऊ वायु गुणवत्ता लगातार 'खराब' श्रेणी में रह रहा है। लखनऊ के अलावा आसपास के जिलों में भी हालात बदतर हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता काफी नीचे आई है।

aman
Report aman
Published on: 17 Nov 2023 12:15 AM GMT (Updated on: 17 Nov 2023 12:16 AM GMT)
lucknow weather today
X

lucknow weather today (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 17 November 2023: यूपी में सर्दी लगातार बढ़ रही है। अभी तक के हालात देख मौसम विभाग भी यही कह रही है कि इस वर्ष ठंड पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। पिछले वर्ष नवंबर में अधिकतम तापमान जहां 27-28 डिग्री सेल्सियस के करीब था, वहीं मौजूदा वक़्त में पारा 26 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। सुबह और रात मौसम बेहद सर्द रह रहा है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ खिली धूप राहत देती है, मगर शाम होते ही शीतल हवाओं और कोहरे की वजह से सर्दी का एहसास लोगों होने लगा है।

इस बारे में लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, 'प्रदेश के कई जिलों में नवंबर महीने में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। ऐसे में कह सकते हैं कि दिसंबर में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। इस साल लोगों को इसके लिए तैयार रहना होगा। विभाग पल-पल बदलते मौसम की मॉनिटरिंग कर रहा है।'

छठ से पहले लखनऊ में बढ़ी सर्दी

राजधानी लखनऊ में छठ पर्व से पहले ठंड बढ़ गई। शुक्रवार (17 नवंबर) को भी मौसम पूर्व की भांति ही रहने वाला है। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सांस लेने में लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। वायुमंडल में धुंध की हल्की चादर धूप की तल्खी को कमजोर कर रही है। आज शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 15-16 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है 19 नवंबर तक कमोबेश हालात इसी प्रकार रहेंगे। शहर के मुकाबले गांवों में ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। नमी वाले इलाकों में भी सर्दी ज्यादा लग रही है।

शाम से बढ़ जाती है ठंड

यूपी में धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है। शाम के समय मौसम में बदलाव आसानी से देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे रात बढ़ती है मौसम में ठंडक घुलती चली जा रही है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। ऐसे में मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर आगे भी जारी रहेगा।

लखनऊ की वायु गुणवत्ता 'ख़राब' श्रेणी में

लखनऊ वायु गुणवत्ता लगातार 'खराब' श्रेणी में रह रहा है। लखनऊ के अलावा आसपास के जिलों में भी हालात बदतर हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता काफी नीचे आई है। जो 5 दिन बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रही। उत्तर प्रदेश के सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली-एनसीआर से सटे जिले हैं। सरकार की तरफ से लगातार प्रयास जारी हैं, बावजूद कोई सुधार नजर नहीं आ रहा। बोर्ड की ओर से कई संस्थानों को नोटिस भी जारी किया गया। लेकिन, मनचाही सफलता नजर नहीं आ रही।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story