×

Lucknow Weather 18 November 2023: नवाबी शहर में भी बिछने लगी धुंध की चादर, छठ के बाद और बढ़ेगी ठंड

Lucknow Weather 18 November 2023: लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में पारा थोड़ा गिरेगा। लेकिन, दिसंबर से बड़े मौसमी बदलाव नजर आएंगे।

aman
Report aman
Published on: 17 Nov 2023 11:00 PM GMT (Updated on: 18 Nov 2023 6:10 AM GMT)
lucknow weather today
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Lucknow Weather 18 November 2023: यूपी में ठंडक ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों की रातें अब सर्द हो चली है। ये आलम सुबह 9 बजे तक रहा रहा है। हालांकि, दिन के समय तेज धूप निकलने से तापमान ऊपर जाता है लेकिन शाम होते ही पारा फिर गिरने लगता है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने जा रहा है। लेकिन, छठ के बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दिखने लगेगा।

यूपी के कई शहरों में वायु गुणवत्ता बेहद ख़राब की श्रेणी में है। हवा में जहर घुला सा प्रतीत हो रहा है। ऐसे हालात खासकर दिल्ली से सटे शहरों जैसे नोएडा और गाजियाबाद में देखने को मिल रहे हैं। इन दोनों शहर में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा। सरकार की तरफ से अब तक किये सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।

लखनऊ में आज भी कोहरे की चादर

राजधानी लखनऊ में शनिवार (18 नवंबर) को मौसम में खास बदलाव नजर नहीं आएगा। अन्य दिनों की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में गिरावट जरूर देखने को मिलेगी। नवाबी शहर पर भी कोहरे की चादर चढ़ने लगी है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में धूप मद्धम हो चली है। आज शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।दिन में 7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की हवाएं चलेंगी। हवा की रफ़्तार कम होने से कोहरे और धुंध की चादर नजर आएगी।

बड़े मौसमी बदलाव दिसंबर से

लखनऊ मौसम केंद्र की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, 'प्रदेश में अगले एक से दो दिन के भीतर ठंड और बढ़ेगी। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कोहरा भी बढ़ेगा। अब तक रात में दिख रही ठंड का असर दिन के समय भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल ये बहुत अधिक नहीं रहेगा। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, दिसंबर से बड़े मौसमी बदलाव देखे जाएंगे। छठ के बाद सर्दी और बढ़ेगी। तापमान में भी गिरावट होगी।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story