×

Lucknow Ka Mausam 4 Decmeber 2023: लखनऊ में बारिश से दिन की शुरूआत, बारिश और हवाओं से बढ़ी सर्दी, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Lucknow Ka Mausam 4 Decmeber 2023: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी सोमवार को राजधानी लखनऊ तापमान में से गिरावट के आसार हैं। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान जहां 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है वहीं न्यूनतम 17 डिग्री के करीब बना रह सकता है।

Jugul Kishor
Published on: 4 Dec 2023 3:30 AM GMT (Updated on: 4 Dec 2023 4:26 AM GMT)
Lucknow Ka Mausam
X

Lucknow Ka Mausam (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 4 Decmeber 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी सोमवार (4 दिसंबर) को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह की शुरूआत बूंदाबांदी से हुई। हालांकि, लखनऊ के कुछ हिस्सों में ही बूंदाबांदी हुई। लेकिन, हल्की बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई, जिसके कारण गलन बढ़ गई। ठंड का एहसास होने के कारण सुबह घर से निकलने वाले लोग अपने को गर्म कपड़ों में लपेट हुए थे, कोई स्वेटर पहनकर घर से निकला तो रेनकोट और जैकेट पहनकर।

आज लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी सोमवार को राजधानी लखनऊ तापमान में से गिरावट के आसार हैं। इसके अलावा पूरे दिन बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान जहां 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, न्यूनतम 17 डिग्री के करीब बना रह सकता है। एक तरफ जहां पारा गिर रहा है तो, दूसरी तरफ शहर की हवा का स्तर सुधर गया है। लखनऊ की आबोहवा बारिश के बाद 'संतोषजनक श्रेणी' में आ गई है।

यूपी में आज कहां-कहां बारिश होगी

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी सोमवार को आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई और सीतापुर में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, जालौन, उन्नाव, लखनऊ और बाराबंकी में भी बारिश हो सकती है। ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर, फतेहपुर और रायबरेली में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। राजधानी लखनऊ में आज सुबह से बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चल रही है।

तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज सोमवार को हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड में इजाफा हुआ है। अगले दो दिनों में तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना है। 5 दिसंबर के बाद तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story