×

Lucknow Weather 09 September 2023: लखनऊ में हो रही झमाझम बारिश, काले बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहाना

Lucknow Weather Today 09 September 2023: मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में 9 और 10 सितंबर को कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया है। इन जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

aman
Written By aman
Published on: 8 Sep 2023 11:30 PM GMT (Updated on: 9 Sep 2023 9:25 AM GMT)
Lucknow Ka Mausam
X

Lucknow Ka Mausam (Photo: आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow Weather Today 09 September 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्य में पिछले 36 घंटे के दौरान मौसम ने अचानक करवट ली है। कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ही गरज-चमक भी देखने को मिली। प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। लखनऊ मौसम केंद्र ने ताजा अपडेट में बताया है कि, शनिवार (9 सितंबर) प्रदेश के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert For Rain) जारी किया है।

यूपी के मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। तापमान में गिरावट से राजधानी लखनऊ सहित प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है।

लखनऊ में आज भी होगी बरसात

यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को भी मौसम बारिश वाला ही रहेगा। तेज हवाओं के भी चलने की संभावना है। बुधवार से हो रही रुक-रुक कर बरसात अब तेज हो गई है। राजधानी में कहीं-कहीं तेज वर्षा की संभावना है। हालांकि, बूंदाबांदी की वजह से अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। 9 सितंबर को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन के समय 90 प्रतिशत बारिश के चांस हैं, जबकि शाम में 80 फीसदी के करीब है। बरसात के बावजूद उमस बरक़रार रहेगी। दिन में 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पुरवाई हवा चलेगी।

9-10 को यहां होगी भारी बरसात, येलो अलर्ट जारी

09 सितंबर को यहां होगी बारिश- बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर व आसपास।

10 सितंबर को यहां बारिश का अलर्ट- गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर।

विभाग का अलर्ट, यहां हो सकती है तेज बारिश

लखनऊ स्थित मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम राजधानी लखनऊ, अमेठी, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, एटा, फर्रुखाबाद, गोंडा, हरदोई, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कासगंज, खीरी और मैनपुरी में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया। कहीं-कहीं गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने की भी संभावना है। रायबरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर में भी अच्छी बारिश की आशंका जाहिर की गयी है।

पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश, 3 दिन चेतावनी भरे

इन दिनों हो रही बारिश का सबसे ज्यादा फायदा पूर्वी यूपी को मिली है। मौLucknow Ka Mausam 09 September 2023: लखनऊ में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टसम विभाग के अनुसार, अभी तक पश्चिमी हिस्से (Rain in Western UP) में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात रिकार्ड की गई है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश (Rain in Eastern Uttar Pradesh) में अनेक स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ बिजली की चमक और हल्की से मध्यम बरसात देखने को मिलेगी। मौसम के लिहाज से अगले 3 दिनों के लिए चेतावनी भरे होंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story