TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lucknow Ka Mausam 13 October 2023: आज धूप करेगी परेशान या गुलाबी ठंड देगी राहत, जानिए कैसा रहेगा वेदर का हाल?

Lucknow Ka Mausam 13 October 2023: अक्टूबर के मध्य में भी यूपी में तेज धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, लगभग 10 साल बाद ऐसा हो रहा है जब इस महीने में कड़ाके की धूप निकल रही है। आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

aman
Report aman
Published on: 13 Oct 2023 1:30 AM GMT
Lucknow Ka Mausam
X

Lucknow Ka Mausam (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 13 October 2023: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर महीने में भी लोगों को तेज धूप पड़ रहा है। बारिश थमने और बादलों के छंटने के साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में तापमान काफी बढ़ा है, जिसने अक्टूबर महीने में प्रदेशवासियों को परेशान किया है। 10 साल बाद ऐसा हो रहा है जब कड़ाके की धूप निकल रही है। हालांकि, राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान गिरा है, जिससे चुभन वाली गर्मी का एहसास नहीं हो रहा।

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आगामी हफ्ते भी मौसम कमोबेश इसी तरह रह सकता है। इस बीच 15 अक्टूबर से लखनऊ समेत यूपी के अधिकांश जिलों में गुलाबी ठंड दस्तक दे देगी। ऐसे में रात का तापमान धीरे-धीरे नीचे गिरने लगेगा। मौसमी बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहा है। वायरल बुखार के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं।

कैसा रहेगा आज लखनऊ का मौसम?

राजधानी के आसमान में शुक्रवार को बादलों की हल्की-फुल्की आवाजाही नजर आ सकती है। वैसे सुबह से खिली धूप निकलेगी। दिन चढ़ने के साथ पारा भी चढ़ेगा। 13 अक्टूबर को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। सामान्यतः मौसम शुष्क रहेगा। हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। शाम होने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रात अब पिछले हफ्ते की तुलना में सर्द होने लगी है।

मौसम में कई बड़े बदलाव देखे जा रहे

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, 'अक्टूबर महीने में अमूमन इतनी तेज धूप और गर्म माहौल देखने को नहीं मिलता है। इस बार मौसम में कई बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा, मौसम की लगातार मॉनिटरिंग जारी है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर मौसम में ये बदलाव क्यों हुआ है? फिलहाल दो हफ्ते बाद मौसम में बदलाव नजर आएंगे। अभी से गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। यूपी में रात ठंड जबकि दिन गर्म रह रहे हैं। अधिकतम तापमान फ़िलहाल स्थिर रहेगा। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की जा सकती है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story