Lucknow Ka Mausam 14 October 2023: लखनऊ की सुबह शीतल तो दिन में चढ़ेगा पारा, बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, जानें आज का हाल

Lucknow Ka Mausam 14 October 2023: लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश की मानें तो प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। बूंदाबांदी के बाद धीरे-धीरे पारा लुढ़केगा और ठंड बढ़ेगी।

aman
Report aman
Published on: 13 Oct 2023 10:30 PM GMT (Updated on: 14 Oct 2023 12:30 AM GMT)
Lucknow Ka Mausam
X

Lucknow Ka Mausam (Social Media0

Lucknow Ka Mausam 14 October 2023: उत्तर प्रदेश के किसी भाग में बारिश की संभावना नहीं है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मौसम शुष्क है। हालांकि, आने वाले दिनों में गुलाबी ठंड दस्तक तापमान को और नीचे लाएगी। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के कई हिस्सों में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिल रही है। अनुमान है कि तराई वाले इलाकों में मौसम तेजी से करवट लेगा। विभाग के अनुसार, शनिवार (14 अक्टूबर) को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं भी बादल, बारिश, बिजली आदि का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

यूपी की राजधानी में भी इन दिनों मौसम सामान्य है। अधिकतम तापमान भले ही 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, लेकिन न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के करीब रह रहा है। लखनऊ में इन दिनों सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं, दिन में आसमान साफ रहने के साथ तेज धूप निकलने का पूर्वानुमान है। नोएडा-गाज़ियाबाद समेत एनसीआर में भी कमोबेश मौसम ऐसा ही रह रहा है।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ में शनिवार का मौसम भी पूर्व की भांति ही रहेगा। सुबह जहां हल्की धुंध के साथ होगी। दिन चढ़ने के साथ खिली धूप के दर्शन होंगे। दोपहर में सूर्य की किरणें आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। हालांकि, दिन के वक़्त 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी, जो गर्मी से राहत देगी। उमस अब कल की बात हो चुकी है। 14 अक्टूबर को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। नवाबी शहर में आज बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

15 से 17 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 17 अक्टूबर तक प्रदेश के कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जाहिर की जा रही है। फिलहाल कई जिलों में लोगों को तेज धूप के साथ उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कुछ ऐसे जिले हैं जहां अक्टूबर महीने में भी मई-जून जैसी धूप का एहसास हो रहा है। ऐसा कई साल बाद देखने को मिल रहा है।

बारिश के आसार, लुढ़केगा पारा

लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश की मानें तो प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। बूंदाबांदी के बाद धीरे-धीरे पारा लुढ़केगा और ठंड बढ़ेगी। वहीं, 3 दिन बाद प्रदेश में एक बार फिर से बरसात दस्तक दे सकती है। विभाग के अनुसार, 17-18 अक्टूबर को बादलों की गर्जना और बिजली की चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story