Lucknow Ka Mausam 15 October 2023: बदल रहा मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी के बाद और गिरेगा तापमान, जानें आज का हाल

Lucknow Ka Mausam 15 October 2023: आज से 17 अक्टूबर तक वेस्ट यूपी के कई जिलों में बारिश का अंदेशा है। मौसम विभाग के अनुसार, बूंदाबांदी के बाद यूपी में ठंड बढ़ेगी। रात का तापमान और नीचे जाएगा।

aman
Report aman
Published on: 14 Oct 2023 11:30 PM GMT (Updated on: 14 Oct 2023 11:30 PM GMT)
Lucknow Ka Mausam
X

Lucknow Ka Mausam (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 15 October 2023: उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई के बाद गुलाबी ठंड दस्तक दे चुकी है। अब एक बार फिर प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के फिर से सक्रिय होने से राजधानी लखनऊ में मौसम जल्द करवट बदल सकता है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है।

लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में रात के समय मौसम में ठंडक का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि, आगामी 3 दिनों में तापमान तेजी से गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग की मानें तो 15 से 17 अक्टूबर के बीच बारिश होने के आसार हैं। बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?

सप्ताहांत में एक बार फिर लखनऊ का मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की है। बूंदाबांदी के बाद राजधानी का तापमान और नीचे जाने के आसार हैं। वीकेंड पर लखनऊ के कुछ हिस्से में बादलों की आवाजाही रहेगी। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। धूप की गर्मी के साथ 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। हवाएं राजधानीवासियों को गर्मी से राहत देगी। देर शाम थोड़ा बहुत उमस का एहसास होगा। हालांकि, देर रात थोड़ी ठंडक महसूस होगी।

WD का दिखेगा असर, वेस्ट यूपी में बरसात

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय में पश्चिम विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से हवा और तापमान में बदलाव आया है। बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। राजधानी में भी न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का अनुमान है। मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि, पश्चिमी यूपी में 15 अक्टूबर को बादलों की गर्जना और बिजली की चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसी तरह 18 और 19 अक्टूबर को धुंध छाने की आशंका है।'

16 से 19 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

इसी तरह, 16 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में अधिकतर स्थान पर गरज-चमक के साथ बरसात की संभावना है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। सोमवार को पश्चिमी और पूर्वी भाग में एक-दो जगहों पर बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका है। 17 अक्टूबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। 18 और 19 अक्टूबर को प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story