Lucknow News: नीदरलैंड की तर्ज पर कचरा मुक्त बनेगा लखनऊ, शहर में नाले होंगे अंडरग्राउंड

Lucknow: नगर निगम के मुख्य अभियन्ता महेश वर्मा का कहना है कि शासन स्तर से प्रयास शुरू है। लखनऊ नगर निगम भी काम करेगा। इससे लखनऊ साफ सुथरा होगा।

Abhishek Mishra
Published on: 15 July 2024 9:45 AM GMT
Lucknow News: नीदरलैंड की तर्ज पर कचरा मुक्त बनेगा लखनऊ, शहर में नाले होंगे अंडरग्राउंड
X

Lucknow News: राजधानी को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। जिससे आने वाले दिनों में लखनऊ विश्व के सबसे साफ शहरों की तरह बन सकेगा। सफाई के लिए योजना तैयार कर ली गई है। शासन और नगर निगम मिलकर इस क्षेत्र में काम करेंगे।

डिजिटल और नेटवर्क से जुड़े होंगे कूड़ेदान

शहर में कूड़े का नामोनिशान नहीं होगा। लोग घरों में जितना कूड़ा पैदा करेंगे, उतना ज्यादा शुल्क देना होगा। नाले अण्डर ग्राउण्ड होंगे। शहर में जगह जगह खुले में पड़ने वाला कूड़ा भूमिगत कूड़ेदान में जाएगा। यह कूड़ेदान डिजिटल और नेटवर्क से जुड़े होंगे। ये कार्ड स्वैप करने पर ही खुलेंगे। कूड़ा डालते बंद हो जाएंगे।

नीदरलैंड की तर्ज पर कचरा मुक्त बनेगा लखनऊ

लखनऊ से हर रोज करीब 2200 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। इतनी बड़ी मात्रा से काफी समस्या हो रही है। सफाई व्यवस्था बड़ी चुनौती है। इसके लिए तमाम प्रयास हो रहे हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हाल ही में शासन और नगर निगम अफसरों की टीम को नीदरलैण्ड भेजा गया था। अफसरों ने राजधानी एम्स्टर्डम, द हेग और राटरडैम का दौरा किया। टीम में लखनऊ नगर निगम के मुख्य अभियन्ता महेश वर्मा भी थे। टीम ने कई दिनों तक यहां शहरों का अध्ययन किया। अब शासन ने नीदरलैण्ड की तर्ज पर यूपी के शहरों को साफ सुथरा और कचरा मुक्त बनाने की तैयारी की है।

सफाई व्यवस्था के लिए काम शुरू

नगर निगम के मुख्य अभियन्ता महेश वर्मा का कहना है कि शासन स्तर से प्रयास शुरू है। लखनऊ नगर निगम भी काम करेगा। इससे लखनऊ साफ सुथरा होगा। मुख्य अभियन्ता के मुताबिक हमें इस पर बहुत काम करना होगा। यहां लोगों ने नाले नालियों को कचरे का डिब्बा मान रखा है। सफाई के दौरान नाले से सिल्ट नहीं कचरा, मलबा निकलता है। एम्स्टर्डम के नाले बिल्कुल साफ रहते हैं।




Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story