×

Lucknow News: PM के ‘मंगलसूत्र’ वाले बयान के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, अध्यक्ष बोलीं- महिलाओं का अस्तित्व है मंगलसूत्र

Lucknow News: मध्य जोन महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा कि मंगलसूत्र हिंदू महिलाओं के लिए पवित्रता का प्रतीक है। लेकिन भाजपा इसे सिर्फ चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव में लाभ के लिए महिलाओं के मंगलसूत्र पर बात कर रहे हैं। जब महिलाओं पर अत्याचार होता है तब कोई नहीं बोलता।

Abhishek Mishra
Published on: 24 April 2024 11:15 AM GMT (Updated on: 24 April 2024 1:57 PM GMT)
X
पीएम के बयान के खिलाफ यूपी महिला कांग्रेस का प्रदर्शन (Vedio Source: Ashutosh Tripathi)

Lucknow News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान के विरोध में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने पोस्टर व तख्ती लेकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पीएम के बयान पर नाराजगी जाहिर की। यहां महिला कांग्रेस ने जमकर नारेबाजी की।


पीएम के बयान के खिलाफ प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने प्रधानमंत्री के मंगलसूत्र वाले बयान की निंदा की। उनकी अगुवाई में महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों में तख्ती व पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

हिंदू महिलाओं के लिए पवित्रता का प्रतीक

मध्य जोन महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा कि मंगलसूत्र हिंदू महिलाओं के लिए पवित्रता का प्रतीक है। लेकिन भाजपा इसे सिर्फ चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में लाभ के लिए महिलाओं के मंगलसूत्र पर बात कर रहे हैं। जब महिलाओं पर अत्याचार होता है तब कोई नहीं बोलता। कानून व्यवस्था इतनी लचर है कि महिलाओं को इंसाफ नहीं दिला पाते हैं। मंगलसूत्र को लेकर भावनात्मक ड्रामा करते हुए कांग्रेस पर लांछन लगा रहे हैं।

महिलाओं का अस्तित्व है मंगलसूत्र

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के इस बयान से देश की हर महिला नाराज है। हिंदू धर्म में मंगलसूत्र की मान्यता अहम है। उनके लिए मंगलसूत्र केवल आभूषण हो सकता है। मगर महिलाओं के लिए सबकुछ है। यह महिलाओं का अस्तित्व है। उनके लिए पवित्रता का प्रतीक है। इस मौके पर अनामिका यादव, सुनीता रावत, सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, विभा त्रिपाठी सहित प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

पीएम ने क्या कहा था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रस पर निशाना साधा था। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आए तो महिलाओं का मंगलसूत्र तक नहीं बचेगा। वे मां और बहनों के गोल्ड का हिसाब करेंगे।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story