Lucknow news: इन मांगों को लेकर महिला कांग्रेस 29 जुलाई से शुरु करेगी आंदोलन, बोलीं ममता चौधरी

Lucknow news: महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा कि आगामी 29 जुलाई 2024 को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अल्का लांबा जी के नेतृत्व में राजधानी दिल्ली के जंतर मन्तर पर प्रदेश के कोने-कोने से आई महिलाएं बड़ी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर एक राष्ट्र व्यापी आंदोलन की शुरूआत करेंगी।

Abhishek Mishra
Published on: 27 July 2024 2:00 PM GMT
Lucknow news: इन मांगों को लेकर महिला कांग्रेस 29 जुलाई से शुरु करेगी आंदोलन, बोलीं ममता चौधरी
X

Lucknow news: मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजित हुई। जिसे उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने संबोधित किया। उन्होंने सरकार को कई मुद्दों पर घेरते हुए आरोप लगाए।


महिला अपराध रोकने में सरकार विफल

ममता चौधरी ने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए मोदी सरकार के पास काई भी व्यवस्था नहीं है। महिला अपराध को रोक पाने में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो गई है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले लखनऊ के चौक इलाके में एक बच्ची पर एसिड अटैक की घटना हुई थी। मध्यप्रदेश में दो महिलाओं को अपराधियों के द्वारा दफन करने की कोशिश की गई लेकिन भाजपा सरकार चुप्पी साधे बैठी रही। पीड़ित महिलाएं अगर कार्यवाही करने की कोशिश करती हैं तो कहीं भी उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है।

29 को जंतर मंतर से शुरु होगा आंदोलन

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून पारित किया गया। जिसमें पिछड़े वर्ग की महिलाओं की अपेक्षा की गई और तो और जो आरक्षण पारित भी किया गया है। उसे अभी तक लागू भी नहीं किया गया। मोदी सरकार का महिलाओं के प्रति यह रवैया उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आगामी 29 जुलाई 2024 को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अल्का लांबा जी के नेतृत्व में राजधानी दिल्ली के जंतर मन्तर पर प्रदेश के कोने-कोने से आई महिलाएं बड़ी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर एक राष्ट्र व्यापी आंदोलन की शुरूआत करेंगी।

महिला कांग्रेस की प्रमुख मांगें

1. महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण और भागीदारी के तहत महिला आरक्षण क़ानून को तुरंत लागू किए जाना है और इसमें अति पिछड़े वर्ग कि हमारी पिछड़े वर्ग की बहनों को आरक्षण और उनकी भागीदारी को सुनिश्चित कराने की है।

2. आर्थिक सशक्तिकरण के तहत देश की आधी आबादी जो आज बढ़ती महँगाई और बेरोज़गारी से लड़ रही है, उसे राहत देने के लिए नारी न्याय के तहत महालक्ष्मी योजना के अनुसार हर ग़रीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपया या हर महीने 8 हज़ार 500 रूपये की आर्थिक सहायता सीधा उनके बैंक खातों में दिये जाने की हम माँग करते है।

3. सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार मिले। ममता चौधरी ने कहा कि लगातार महिलाओं के विरुद्ध अपराध में बढ़ोतरी देखी जा रही है और अपराधियों में क़ानून का डर ख़त्म होता जा रहा है, इसका ताज़ा उदाहरण मध्य प्रदेश के रीवा में दो महिलाओं को दबंगों द्वारा ज़िंदा गाढ़े जाने की घटना ने देश को शर्मसार किया है।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी मध्य जोन की उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, प्रदेश सचिव अनामिका यादव, प्रदेश प्रवक्ता शुचि विश्वास व अन्य मौजूद रहे।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story