×

Women's Day: महापौर श्रीमती सुषमा खार्कवाल ने कहा- 'संयुक्ता भाटिया द्वारा प्रारम्भ किया गया यह महिला दिवस आगामी 5 वर्ष भी जारी रहेगा'

Women's Day: लखनऊ की पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया महिलाओं में दोहरी शक्ति होती है वह घर कि जिम्मेदारियों के साथ ही बाहर की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाना जानती हैं।

Jyotsna Singh
Published on: 7 March 2024 5:43 PM GMT
Mayor Mrs. Sushma Kharkwal said- This Womens Day started by Sanyukta Bhatia will continue for the next 5 years
X

महापौर श्रीमती सुषमा खार्कवाल ने कहा- संयुक्ता भाटिया द्वारा प्रारम्भ किया गया यह महिला दिवस आगामी 5 वर्ष भी जारी रहेगा: Photo- Newstrack

Women's Day: महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ की महापौर सुषमा खार्कवाल ने महिला सदन का आयोजन त्रिलोकनाथ रोड स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ हॉल मे संपन्न किया। इस कार्यक्रम में वर्तमान महापौर द्वारा महिला पार्षदों संग पूर्व महिला पार्षद एवं लखनऊ की प्रथम महिला महापौर रही संयुक्ता भाटिया को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर महापौर सुषमा खार्कवाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि "संयुक्ता भाटिया द्वारा अपने कार्यकाल में प्रारम्भ किया गया यह महिला दिवस समारोह आगामी 5 वर्ष भी जारी रहेगा।"

8 मार्च 2022 को हुआ था पहले महिला दिवस का आयोजन

महापौर के आमंत्रण पर पहुंची पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि महापौर की प्रशंसा करते हुए कि 8 मार्च 2022 महिला दिवस के अवसर पर हम सभी ने पहला महिला सदन अहुत किया था। जिसके पश्चात 2022 मे विधानसभा चुनाव के नाते और 2023 मे कार्यकाल समाप्ति के कारण महिला दिवस पर महिला सदन नहीं हो सका था। लेकिन नई महापौर सुषमा खार्कवाल ने इसे पुनः प्रारम्भ किया इसके लिए मै महापौर का आभार जताती हूँ और लखनऊ की महिलाओ की ओर से धन्यवाद देती हूं।

Photo- Newstrack

पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने आगे कहा कि आपको जानकर गर्व होगा कि हम सब के द्वारा प्रारम्भ किये गए महिला सदन का अनुसरण करते हुए माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने भी उत्तर प्रदेश विधानसभा मे 1 दिन का महिला सदन चलाया था। महिला सदन मे हम सभी महिला पार्षदों को बोलने का मौका दिया गया था। जो महिला सदन मे आज तक भी नहीं बोली थी, बोलने मे घबराती थी उन्होंने भी माइक पकड़ने पर जोरदार तरीके से महिला मुद्दों को उठाया था। यहाँ तक उसके बाद महिला पार्षदों के पतियों ने मुझसे कहा कि अगर आप इनको राजनीती सीखा देंगी तो हमको घर मे रोटी बेलनी पड़ेंगी।

Photo- Newstrack

पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि महिलाओ मे दोहरी शक्ति होती है। वह घर कि जिम्मेदारियों के साथ ही बाहर की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाती है। नगर निगम मे महिला पार्षदों को भी यही जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए। पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने आगे कहा कि सुषमा जी मेरी छोटी बहन है हमने मिलकर महिला मोर्चा मे काम किया है, मेरी उम्र 75 वर्ष पूर्ण होनेके कारण भले संवैधानिक दायित्वों से मुक्त कर दिया गया हो परन्तु सामाजिक जीवन मे अभी भी सक्रिय हूं। सुषमा जी और लखनऊ को ज़ब भी मेरी आवश्यकता होंगी, मै हमेशा हाजिर रहूँगी।

Photo- Newstrack

हुआ स्वागत और सम्मान

महिला दिवस की पूर्व दिवस पर पूर्व महापौर (लखनऊ कि पहली महिला महापौर ) संयुक्ता भाटिया को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और भगवान लक्ष्मण जी की प्रतिमा देकर महापौर सुषमा खार्कवाल ने स्वागत और सम्मान किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story