×

Lucknow News: भूपेंद्र चौधरी से मिलीं लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल

Lucknow News: लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की। सोमवार को दोनों नेताओं की यह मुलाकात यूपी बीजेपी अध्यक्ष के घर पर हुई।

Hariom Dwivedi
Published on: 22 May 2023 6:29 PM GMT (Updated on: 22 May 2023 6:41 PM GMT)
Lucknow News: भूपेंद्र चौधरी से मिलीं लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल
X
बीजेपी यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मिलीं लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल

Lucknow News: लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की। सोमवार को दोनों नेताओं की यह मुलाकात यूपी बीजेपी अध्यक्ष के घर पर हुई। मेयर सुषमा खर्कवाल ने पुष्प गुच्छ भेंटकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने भी महापौर को जीत की बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई।

मेयर पद का चुनाव जीतते ही सुषमा खर्कवाल ने कहा था कि प्रयास रहेगा कि हमारा शहर साफ-सुथरा और हरा-भरा बने। स्मार्ट सिटी के अधूरे काम भी पूरे होंगे। लखनऊ में विश्वस्तरीय सुविधाओं विकसित की जाएंगी। शहर में जलभराव न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। सुषमा खर्कवाल ने कहा कि सदन आम जनता की परेशानियों का हल निकालेगा।

कौन हैं सुषमा खर्कवाल?

सुषमा खर्कवाल मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। सुषमा खर्कवाल भारतीय जनता पार्टी से करीब 30 सालों से जुड़ी हुई हैं। सुषमा बीजेपी संगठन में कई पदों पर रह चुकी हैं। वो बीजेपी की अवध क्षेत्र की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्तमान समय में सुषमा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य हैं। सुषमा इसके अलावा सैनिक कल्याण बोर्ड, खाद्य एवं रसद सलाहकार बोर्ड, भारत संचार निगम, रेल उपयोगकर्ता परामर्शदाती समिति की सदस्य भी रही हैं।

सुषमा खर्कवाल ब्राम्हण समाज से आती हैं। ऐसे में बीजेपी ने सुषमा के जरिए ब्राम्हण और उत्तराखंड दोनों समीकरणों को साधने का काम किया है। क्योंकि, राजधानी के इंदिरानगर, गोमतीनगर विस्तार, कल्याणपुर कैंट सहित कई इलाकों में उत्तराखंड के काफी लोग रहते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं।

Hariom Dwivedi

Hariom Dwivedi

Next Story