TRENDING TAGS :
Lucknow News: हॉस्टल की छत से कूदी मेडिकल छात्रा, हालत नाजुक, सुसाइड नोट बरामद
Lucknow News: छात्रा कानपुर की रहने वाली है। यहां वह हॉस्टल में रहकर कर पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि वह मेडिसिन की पढ़ाई कर रही है।
lucknow news
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में मंगलवार को क्वीन मैरी हॉस्पिटल के पास स्थित गर्ल्स हॉस्टल की छत से मेडिकल की छात्रा ने कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की। घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को जांच के दौरान सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा प्रकृति वासवानी कानपुर के सिंधी कॉलोनी शास्त्री नगर की रहने वाली है। यहां वह हॉस्टल में रहकर कर पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि वह गांधीवार्ड जनरल मेडिसिन में पढ़ाई कर रही है। वह एक सप्ताह पहले ही कानपुर से हॉस्टल लौटी थी। मंगलवार को अचानक छात्रा ने हॉस्टल की छत से छलांग लगा दी। छात्रा को छत से कूदते देख हॉस्टल में हड़कंप मच गया।
हॉस्टल के चपरासी ने घटना की जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां छात्रा को वेंटिलेटर पर रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा के कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट गयी हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि छात्रा ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसकी सही जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को दे दी है। परिजनों की तहरीर पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। प्रथमदृष्टया यह जानकारी सामने आ रही है कि छात्रा ने नौकरी से असंतुष्ट होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।