×

Navyug Kanya Mahavidyalay: संस्थापक दिवस पर मेधावी हुए सम्मानित, 60 छात्राओं को मिले पदक

एनसीसी कैडेट पल्लवी मिश्रा को पाठ्येत्तर गतिविधियों के लिए नवयुग रत्न सम्मान दिया गया। एनसीसी कैडेट सार्जेंट पलक गुप्ता को 26 जनवरी को नई दिल्ली में हुए परेड में प्रतिभाग करने के विशेष सम्मान मिला। सत्र 2021-22 में विभिन्न संकायों एवं विभागों में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं को मेडल दिए गए।

Abhishek Mishra
Published on: 26 Feb 2024 12:45 PM GMT
Navyug Kanya Mahavidyalay: संस्थापक दिवस पर मेधावी हुए सम्मानित, 60 छात्राओं को मिले पदक
X

Navyug Kanya Mahavidyalay: नवयुग कन्या महाविद्यालय में 61वें संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन हुआ। संस्थापक दिवस पर कॉलेज की मेधावी छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। यहां मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह और विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, लखनऊ दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्रा रहे।

राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

नवयुग कन्या महाविद्यालय में 61वां संस्थापक दिवस सोमवार को मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अंगद सिंह ने कहा कि सपने बड़े देखिए और उन्हें पूरा कीजिए। अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहते हुए उसे हासिल करें। उन्होंने कहा कि भारत के अमृत काल में विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सभी को संकल्पित होकर इस लक्ष्य को पूरा करने में अपनी भूमिका का निर्वाहन करना है। विशिष्ट अतिथि प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि आज मातृशक्ति के‌ लिए प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री कई सकारात्मक कार्य कर रहे है। जिनमें महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्य मुख्य हैं। आत्मप्रकाश मिश्र ने कहा कि हमारा वही भारत देश है जो अपाला, घोषा, गार्गी का देश है। मध्य काल में हमारी संस्कृति पर हमला हुआ, लेकिन आज भारत की तस्वीर बदल रही है। आज पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रहीं है।


पत्रिका ‘जागृति’ का किया गया विमोचन

कॉलेज प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने अतिथियों को ललिता पांडेय की हस्त निर्मित पेंटिंग भेंट की। यहां महाविद्यालय की पत्रिका जागृति का विमोचन किया गया। इस पत्रिका की संपादक प्रो. सीमा सरकार, डॉ. वंदना द्विवेदी, डा. अपूर्वा अवस्थी और अंकिता पांडेय हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक विजय दयाल और प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी।


सार्जेंट पलक को विशेष सम्मान

बीएससी की छात्रा और एनसीसी कैडेट पल्लवी मिश्रा को पाठ्येत्तर गतिविधियों के लिए नवयुग रत्न सम्मान दिया गया। एनसीसी कैडेट सार्जेंट पलक गुप्ता को 26 जनवरी को नई दिल्ली में हुए परेड में प्रतिभाग करने के विशेष सम्मान मिला। सत्र 2021-22 में विभिन्न संकायों एवं विभागों में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं को मेडल दिए गए। जिनमें 60 छात्राओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक मिले। बीएड की छात्रा मानसी शर्मा को चार स्वर्ण, बीएससी की प्रतिभा श्रीवास्तव को तीन स्वर्ण और प्रियांशी बरौलिया को दो स्वर्ण पदक मिले। इसके साथ ही मंतशा जहां को दो स्वर्ण पदक दिए गए।


कॉलेज संस्थापक को दी श्रद्धांजलि

नवयुग के संस्थापक स्व. दीन दयाल के 110वीं जयंती के अवसर पर समारोह आयोजित हुआ। संस्थापक स्व. दीन दयाल को सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अतुल तिवारी ने भजन गाकर संस्थापक को याद किया। समारोह में महाविद्यालय की प्रबंधक समिति के कौशल अग्रवाल, अमित दयाल, नवयुग इंटर कालेज की प्राचार्या डा. सीमा सिंह, डा. लीना मिश्रा, डा. मनोज पाण्डेय, हेमंत उपाध्याय, डा. सृष्टि श्रीवास्तव, डा. गीताली रस्तोगी, मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढी, प्रोफेसर ऋचा शुक्ला, प्रवक्तागण और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। डॉ. क्षितिज शुक्ला ने समारोह का संचालन किया।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story