×

मंत्री एके शर्मा के निर्देश- सभी रैन बसेरों में हों मूलभूत सुविधाएं, साफ पानी, खाने की व्यवस्था, गीजर, गर्म कपड़े भी...

Lucknow News: पूरे प्रदेश में 3,733 बेड क्षमता के 130 स्थायी रैन बसेरा संचालित हैं। जिसमें 1000 लोग रह रहे हैं। इसी प्रकार 4,724 बेड क्षमता के 428 अस्थायी रैन बसेरा संचालित हैं।

Network
Report Network
Published on: 22 Dec 2023 5:11 PM GMT
मंत्री एके शर्मा के निर्देश- सभी रैन बसेरों में हों मूलभूत सुविधाएं, साफ पानी, खाने की व्यवस्था, गीजर, गर्म कपड़े भी...
X

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गरीबों, आश्रयहीनों व निराश्रितों को ठंड व शीतलहर से बचाने के लिए सभी नगरीय निकायों में स्थायी व आवश्यकतानुसार अस्थायी रैन बसेरा संचालित करने के निर्देश दिये हैं। सभी रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाओं के साथ पुख्ता इंतजाम भी किये जाएं। साफ- सफाई, सुन्दरीकरण का विशेष ध्यान रखा जाय।

उन्होंने कहा है कि, लोगों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े, साफ बेडशीट, कम्बल, गर्म पानी के लिए गीजर, खाने की व्यवस्था प्रकाश एवं प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था हो, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जाएं। नगरीय क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोने पाये, इसकी निगरानी के लिए सभी निकायों में रिस्पांस टीमें भी गठित की जाएं।

जगह-जगह जले अलाव, रैन बसेरों में हों पुख्ता इंतजाम

नगर विकास मंत्री ने आगे कहा, 'सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों, बस व रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, लेबर अड्डों व बाजारों के आस-पास अनिवार्य रूप से रैन बसेरा संचालित किये जाएं। साथ ही, मुख्य बाजारों के चौराहों, अस्पतालों, बस व रेलवे स्टेशनों, सार्वजनिक स्थलों के आस-पास अलाव जलाने की व्यवस्था की जाय। उन्होंने रैन बसेरों तक लोगों को पहुंचने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा शाइनबोर्ड आदि लगाने के निर्देश दिये हैं। रैन बसेरों के बाहर केयरटेकर का नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर भी लिखा हो। साथ ही एक नोडल अधिकारी भी नामित किया जाय, जिससे इनके संचालन में कोई व्यवधान न पड़े।'

निकाय अधिकारी रात में करें औचक निरीक्षण

एके शर्मा ने रात में सभी निकाय अधिकारियों द्वारा रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करने भी निर्देश दिये। रैन बसेरों में निरीक्षण रजिस्टर भी बनाया जाय। बेडशीट, कम्बल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देंगे। सभी रैन बसेरों में महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग बेड और शौचालय की व्यवस्था हो। जिला प्रशासन के सहयोग से गरीब व्यक्तियों को कम्बल उपलब्ध कराने का भी प्रयास करें। रैन बसेरों के संचालन में व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्वयंसेवी संगठनों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों, रेड क्रास व सिविल सोसाइटी का भी सहयोग लिया जाय।

खुले आसमान के नीचे सोने वालों को पहुंचाएं रैन बसेरा

मंत्री एके शर्मा ने सभी नागरिकों से सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे सोने वालों को रैन बसेरा पहुंचाने की अपील की। उन्होंने बताया, कि पूरे प्रदेश में 3,733 बेड क्षमता के 130 स्थायी रैन बसेरा संचालित हैं। जिसमें 1000 लोग रह रहे हैं। इसी प्रकार 4,724 बेड क्षमता के 428 अस्थायी रैन बसेरा संचालित हैं। जिसका वर्तमान में 800 लोग लाभ ले रहे हैं। लखनऊ शहर के विभिन्न स्थानों पर 833 बेड क्षमता के 27 अस्थायी रैन बसेरा संचालित हैं। जिसका 300 लोग लाभ ले रहे हैं। इसी प्रकार 999 बेड क्षमता के 25 स्थायी शेल्टर होम संचालित हैं। जिसमें वर्तमान में 600 लोग रह रहे हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story