Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने की फायरिंग, छानबीन में जुटी पुलिस

Lucknow News: निगोहां थाना क्षेत्र अन्तर्गत मीरखनगर में देर रात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 10 Sep 2024 5:40 AM GMT (Updated on: 10 Sep 2024 6:44 AM GMT)
lucknow news
X

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने की फायरिंग (सोशल मीडिया)

Lucknow News: राजधानी के निगोहां थाना क्षेत्र अन्तर्गत मीरखनगर में देर रात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में प्रॉपर्टी डीलर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हर बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है। वहीं प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार निगोहा थाना क्षेत्र के मीरखनगर में रहने वाले शहंषाह (35) की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। शादी के बाद शहंशाह पत्नी जन्नत और मां के साथ रहता था। शहंशाह प्रॉपर्टी का काम करता था। सोमवार रात शहंशाह काम करने के बाद घर पहुंचे थे। शहंशाह देर रात घर के बाहर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उनकी पत्नी जन्नत दरवाजा खोलने के लिए पहुंची। तभी बाहर चार लोग आए और शहंशाह के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद लोगों ने शहंशाह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोली शहंशाह के सीने में लगी।

गोली लगने के बाद शहंशाह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। परिजन आनन-फानन में शहंशाह को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। वहीं प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से खोखे भी बरामद हुए हैं। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पहले से घात लगाए बैठे थे बदमाश

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद एक तरफ जहां इलाके के लोग सहमे हुए हुए है। वहीं पुलिस इस मामले में हर पहलुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस प्रॉपर्टी और लेनदेन के एंगल पर भी जांच कर रही है। इसके साथ ही रंजिश और आशनाई के बिंदु पर भी तफ्तीश कर रही है। पुलिस के मुताबिक हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। वह शहंशाह के घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वह घर पहुंचा। बदमाशों ने उस पर फायरिंग झोंक दी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story