×

Lucknow News: 'स्कूल से वापस आई लेकिन घर नहीं पहुंची', लखनऊ की इंदिरा नहर में 7 दिन बाद मिला लापता लड़की का शव, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: लखनऊ के BBD थाना क्षेत्र में इंदिरा नहर में बुधवार को एक 17 साल की लड़की का शव बरामद हुआ। नहर में शव उतराते देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Hemendra Tripathi
Published on: 19 Feb 2025 8:12 PM IST
Lucknow News: स्कूल से वापस आई लेकिन घर नहीं पहुंची, लखनऊ की इंदिरा नहर में 7 दिन बाद मिला लापता लड़की का शव, जांच में जुटी पुलिस
X

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के BBD थाना क्षेत्र में इंदिरा नहर में बुधवार को एक 17 साल की लड़की का शव बरामद हुआ। नहर में शव उतराते देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला है कि लड़की का नाम आराध्या है, जो कि बीते 12 तारीख की शाम से लापता थी।

'स्कूल से वापस आई लेकिन घर नहीं पहुंची'

BBD थाने के इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 वर्षीय आराध्या मूल रूप से बाराबंकी के देवा की रहने वाली है। घटना की जानकारी आराध्या के पिता को दी गई। मृतक किशोरी आराध्या के पिता ने बताया कि बीते 12 फरवरी को बेटी स्कूल गई शाम को स्कूल से लौटने पर बेटी घर में नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवार ने स्थानीय पुलिस को बेटी की गुमशुदगी को लेकर तहरीर दी थी। तब से लगातार रिश्तेदारों और उसकी सहेलियों से पूछताछ कर बेटी की तलाश की जा रही थी।

घर में आत्महत्या का नहीं था कोई माहौल, हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

पिता का कहना है कि घर का माहौल बेहद शांत रहता है। ऐसा कोई माहौल नहीं है, जिससे आराध्या आत्महत्या जैसा कदम उठाए। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आराध्या इंदिरा नहर में गिरी या गिरा दी गई, इस एंगल के साथ साथ सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिवार ने भी पुलिस से इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की ओर से मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi

Lucknow Reporter

Next Story