TRENDING TAGS :
मुलायम सिंह की बहू ने की CM योगी की तारीफ, महिलाओं की भागीदारी में कही बड़ी बात
Aparna Yadav: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने यूपी सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रतिक्रिया दी है। अपर्णा यादव ने कहा कि सीएम योगी के आठ साल का मिशन रहा है।
cm yogi adityanath
Aparna Yadav: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 25 मार्च को आठ साल का कार्यकाल पूरा किया। प्रदेश के सभी जिलों में 27 मार्च तक ’यूपीः भारत का ग्रोथ इंजन’ थीम पर कई भव्य कार्यक्रम के आयोजन भी हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सरकार के आठ साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और उपलब्धियों को भी गिनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विकास को उत्तर प्रदेश नई दिशा दे रहा है।
वहीं अब उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने यूपी सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रतिक्रिया दी है। अपर्णा यादव ने कहा कि सीएम योगी के आठ साल का मिशन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक विकसित भारत का विजन रखा है। उन्होंने विकसित भारत के लिए जो भी मानदंड तय किए हैं। इस मानदंड में गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए काम करने का मानदंड तय किया गया है।
प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाने के मिषन के तहत ही उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चलायी गयी है। जिससे प्रदेश में हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। चाहे आप पुलिस में देखें, मिशन शक्ति कार्यक्रम में देख लें। या फिर कन्या सुमंगला योजना हो या पेंशन योजना हो। सरकार ने किसानों, बुनकरों के लिए भी काम किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंत्योदय के लिए काम किया है।
सरकार के आठ साल पूरे होने क्या बोले सीएम योगी
यूपी सरकार के आठ साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों को भी निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा था कि आठ साल पहले राज्य की अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर की क्या हालत थी। यह किसी से भी छिपा नहीं है। यही वह राज्य है। जहां किसान आत्महत्या करता था। युवाओं के सामने रोजगार का संकट था। आए दिन दंगे होते थे।
उन्होंने कहा कि राज्य वही है, तंत्र भी वहीं है। लेकिन केवल सरकार के बदल जाने से बदलाव कैसे किये जाते हैं। यह महसूस किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि पहले यूपी को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। लेकिन अब वहीं राज्य देष की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन गया है। प्रदेष की जीडीपी में भी 28 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।