×

Munawwar Rana Health: बड़ी खबर! मशहूर शायर मुनव्वर राना की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में एडमिट

Munawwar Rana: मशहूर शायर मुनव्वर राना की अचानक बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें राजधानी लखनऊ के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Jugul Kishor
Published on: 25 May 2023 8:12 AM GMT (Updated on: 25 May 2023 9:58 AM GMT)
Munawwar Rana Health: बड़ी खबर! मशहूर शायर मुनव्वर राना की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में एडमिट
X
मुनव्वर राना ( Social Media)

Munawwar Rana: मशहूर शायर मुनव्वर राना की अचानक बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें राजधानी लखनऊ के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ये जानकारी मुनव्वर राना की बेटी सुमैय्या राना ने एक वीडियो जारी करके दी है। सुमैय्या राणा ने कहा कि पिछले कई दिनों से उनके पिता मुनव्वर राना की तबियत खराब है, लेकिन अभी हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हे अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उन्हे आईसीयू में भर्ती किया गया है। सुमैय्या राना ने वीडियो में लोगों से पिता के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील भी की है।

मुनव्वर राना के लिए अगले 72 घंटे अहम

सुमैया राना ने वीडियो में कहा है कि उनके पिता मुन्नवर राना की तबीयत पिछले 3 दिन से ज्यादा खराब है। फिलहाल वो डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। डॉक्टर ने मुनव्वर राना को लेकर कहा है कि उनके लिए अगले 72 घंटे मुश्किल हैं। उनकी तबीयत पर डॉक्टर लगातार अपनी नजरें बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि पापा जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे, ऐसी उम्मीद है।

पहले भी बिगड़ चुकी है तबीयत

बता दें कि मुनव्वर राना की पहली बार तबीयत नहीं बिगड़ी है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। आज से पहले उन्हे राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती करवाया गया था। उससे पहले वो दिल्ली में भी इलाज करवा चुके हैं। दरअसल, मुनव्वर राना को किडनी की समस्या है। इसी वजह से वह काफी लंबे समय से डायलिसिस करवा रहे हैं।

2014 में मिला था साहित्य अकादमी पुरस्कार

मुनव्वर राना मशहूर कवि और शायर हैं, वह उर्दू के उर्दू के अलावा हिंदी में भी लिखते हैं। मुनव्वर राणा को 2014 में उर्दू साहित्य के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार और साल 2012 में में शहीद शोध संस्थान द्वारा माटी रतन सम्मान से सम्मानित किया गया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story